फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Devotees spending nights in army camp

श्रद्धालु आर्मी कैंप में बिता रहे रातें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Devotees spending nights in army camp
अंबाला। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बावजूद पहलगांव व शेषनाग में फंसे अंबाला के शिव भक्तों की आस्था कम नहीं हो रही है। दो दिन से आर्मी के बेस कैंप में यह भक्त यात्रा खुलने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, छावनी नागरिक अस्पताल से एसएमओ डॉ. मुकेश कंचरबाड़ी और लैब टेक्नीशियन प्रवीण पहलगांव में एक माह से स्वास्थ्य कैंप में अपनी ड्यूटी दे रहे हैं। भक्तों ने बताया कि इस हादसे के बाद से रिश्तेदारों से लेकर सगे संबंधियों हाल चाल जानने में लगे हुए हैं। वह वीडियो कॉल व व्हाट्सएप कॉल के जरिए अपने सकुशल होने का संदेश पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा खोलने के लिए गवर्नर मनोज सिन्हा ने दौरा किया था। हालांकि, उन्होंने यात्रा शुरू करने की बात कही थी। आर्मी के अधिकारियों का कहना है कि यात्रा शुरू होने में अभी कुछ समय और लग सकता है।
विज्ञापन

आंकड़ों से ज्यादा पहुंची क्षति
शेषनाग से भक्तों को पहलगांव की ओर भेजा जा रहा है। जब उन्होंने अंबाला के भक्तों से बात की तो उनका कहना था कि जितना आंकड़ों में बताया जा रहा है उससे ज्यादा शिव भक्तों को क्षति पहुंची है। कोई 200 तो कोई 300 भक्तों के आंकड़े की बात कर रहा है, परंतु अभी किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed