फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Development projects hanging in limbo are becoming dilapidated, work on Bal Bhavan project has slowed down again

Ambala News: अधर में लटके विकास प्रोजेक्ट हो रहे जर्जर, बाल भवन प्रोजेक्ट का कार्य फिर धीमा पड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Development projects hanging in limbo are becoming dilapidated, work on Bal Bhavan project has slowed down again
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। लंबे समय से अधूरे पड़े कई विकास प्रोजेक्ट जर्जर हो रहे हैं। शहर में बाल भवन प्रोजेक्ट लंबे समय से अटका हुआ है। अभी इस प्रोजेक्ट पर एजेंसी कार्य कर रही है, लेकिन कार्य धीमा चल रहा है। निगम की ओर से नवंबर तक एक ब्लॉक पूरा करवाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि प्रशासनिक ब्लॉक को पूरा करवाया जा सके। वहीं, नौरंगराय तालाब व महावीर पार्क का कार्य विजिलेंस जांच चलने से बंद है।

2017 में शुरू हुआ था बाल भवन प्रोजेक्ट, पूरा नहीं हुआ
मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 2015 में बाल भवन कार्य घोषित हुआ था। वर्ष 2017 में इस प्रोजेक्ट को करीब 10.50 करोड़ के प्रस्तावित बजट के साथ शुरू किया गया था। 2019 से लेकर 2022 तक प्रोजेक्ट का कार्य बंद रहा। 2022 में नगर निगम की ओर से प्रोजेक्ट को चलाने के लिए करीब 33 करोड़ बजट की सरकार से मांग की गई, लेकिन इस बजट पर स्वीकृति नहीं मिली थी। वहीं, 2024 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 4 करोड़ के रिवाइज बजट को मंजूरी दी थी। 2024 में बाल भवन प्रोजेक्ट को लेकर कार्य शुरू हुआ। यह कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा होना है।
विज्ञापन


राजकीय महिला महाविद्यालय का कार्य भी नहीं हुआ पूरा
शहर में राजकीय महिला महाविद्यालय पुलिस लाइन में चल रहा है। यहां इस भवन की हालत जर्जर हो गई है। वहीं, सेक्टर-10 वाटिका के पास बन रहे राजकीय महिला महाविद्यालय के नए भवन का कार्य अभी तक कार्य पूरा नहीं हुआ है। इस कार्य को लोक निर्माण विभाग बीएंडआर देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस कर रही महावीर पार्क व नौरंगराय तालाब प्रोजेक्ट की जांच
बीते माह एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) चंडीगढ़ व अंबाला की संयुक्त टीम ने शहर के महावीर पार्क और नौरंगराय तालाब में किए गए विकास कार्यों की जांच की थी। टीम ने प्रोजेक्ट को शुरू करने से लेकर अभी तक किए गए कार्यों को लेकर निर्माण सामग्री के सैंपल भी लिए थे। टीम को प्राथमिक जांच में महावीर पार्क व नौरंगराय तालाब प्रोजेक्ट के निर्माण में कमियां मिली थी। अभी यह जांच चल रही है।


बाल भवन प्रोजेक्ट का कार्य चल रहा है। इस प्रोजेक्ट में नवंबर तक एक ब्लॉक का कार्य पूरा करवाया जाएगा।
- सौरभ गोयल, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed