{"_id":"67acfb1281706e82630a31de","slug":"despite-the-announcement-of-contesting-elections-on-party-symbol-the-list-did-not-come-ambala-news-c-36-1-amb1001-137526-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पार्टी चिह्न पर चुनाव लड़ने की घोषणा के बावजूद नहीं आई सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पार्टी चिह्न पर चुनाव लड़ने की घोषणा के बावजूद नहीं आई सूची
विज्ञापन
अंबाला छावनी के कांग्रेसभवन में आयोजित बैठक के दौरान नप चुनाव को लेकर मंत्रणा करते कांग्रेसजन।
अंबाला। राजनीतिक पार्टियों ने नगर परिषद के चुनावों बेशक अपने चिह्न पर लड़ने की घोषणा कर दी है लेकिन अभी किसी पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। जबकि 17 फरवरी दोपहर तीन बजे तक आवेदन करने का समय चुनाव आयोग की तरफ से निर्धारित किया है।
ऐसे में लगातार हो रही देरी प्रत्याशियों के लिए एक बड़ी समस्या बन सकता है क्योंकि आवेदन करने के लिए 20 से अधिक नियमों को पूरा करना जरूरी है, अन्यथा आवेदन फार्म को अमान्य कर दिया जाएगा। दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची को लेकर भी मंथन शुरू हाे गया है। इस संबंध में बुधवार को कांग्रेस के चुनाव प्रभारी लहरी सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जोकि अंबाला छावनी के कांग्रेस भवन में संपन्न हुई।
बैठक में काफी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। बैठक अंबाला कैंट जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा की गई। इसमें आगामी नगर परिषद के होने वाले चुनावों के बारे में चर्चा की गई। सभी ने प्रभारी के समक्ष अपनी बात रखी कि यह चुनाव पार्टी चिह्न पर होने चाहिएं।
विज्ञापन
सिटी विधायक को सौंपें जिम्मेदारी
इस संबंध में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव भी पास किया गया कि अंबाला सिटी से कांग्रेस पार्टी के विधायक चौधरी निर्मल सिंह को अंबाला छावनी नगर परिषद के चुनावों की जिम्मेदारी दी जाए क्योंकि उनकी अपनी वोट भी अंबाला छावनी में है। इसके साथ ही लोकप्रिय अंबाला के सांसद वरुण मुलाना को नगर परिषद चुनाव का स्टार प्रचारक बनाया जाए ताकि जो 32 वार्डों में चुनाव लड़े जाने हैं, उसमें कांग्रेस पार्टी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर सके।
चुनाव प्रभारी ने दिया आश्वासन
चुनाव प्रभारी लहरी सिंह ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि वो उन सब की भावनाओं को समझ गए हैं और हाई कमान के समक्ष उनके सुझावों को रखा जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि बहुत जल्द यानी वीरवार तक वो स्थिति को स्पष्ट कर देंगे। गौरतलब है कि मंगलवार को पांच सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल सिटी विधायक के पास गया था। इसमें मुख्यत: सुधीर जायसवाल, अशोक जैन, अशोक दुआ, राजीव सूद और घनश्याम दास शामिल थे।
वहां भी उन्होंने यही प्रस्ताव रखा कि विधायक अंबाला छावनी के हर क्षेत्र से भली भांति परिचित हैं। इसलिए वो चाहते हैं की कांग्रेसजनों में ऊर्जा का संचार करें और नगर परिषद चुनावों में उनका मार्गदर्शन करें ताकि कांग्रेस पार्टी अंबाला कैंट में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर सके। इस पर चौधरी निर्मल सिंह ने अपनी सहमति देते हुए सुधीर जयसवाल से कहा कि वो लिस्ट तैयार करके दें ताकि मिलकर सभी प्रत्याशियों को मैदान में उतार सकें।