फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Derecognise private schools declare seat, education rules 134 A, ambala

निजी स्कूलों ने घोषित नहीं की सीटें तो होगी मान्यता रद्द की सिफारिश 

Thu, 28 Apr 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला Updated Thu, 28 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Derecognise private schools declare seat, education rules 134 A, ambala
किरण बेदी से पप्पू को प्रेरणा मिली - फोटो : thebetterindia.com
शिक्षा नियमावली 134ए के तहत एडमिशन का मामला तूल पकड़ रहा है। शिक्षा विभाग अब इस तैयारी में है कि किन निजी स्कूलों ने उक्त नियमावली के तहत सीटों की घोषणा की है या नहीं। इसी को लेकर विभाग उन स्कूलों की सूची तैयार कर रहा है, जिन्होंने सीटें घोषित नहीं की हैं। इन सभी स्कूलों की मान्यता रद्द करने की सिफारिश शिक्षा विभाग करेगा। दूसरी ओर जिला के छह ब्लाकों के 2085 विद्यार्थियों ने 134ए के तहत एडमिशन के लिए आवेदन किया है, जबकि बुधवार को विधायक सभी लोगों ने इस मामले में राहत दिलाने की मांग करते हुए मुलाकात की। 
विज्ञापन


यह है स्थिति 
शिक्षा नियमावली 134ए के तहत शिक्षा विभाग ने एक कई को खंड स्तर पर परीक्षाएं आयोजित करनी हैं। इसके लि शेड्यूल तो जारी कर दिया गया है, लेकिन अभिभावकों की मानें, तो इस जिन्होंने आवेदन किया है, उनको शिक्षा विभाग स्कूलों मे बिठाने की व्यवस्था करवाए। अभिभावकों का कहना है कि सिलेबस निकल रहा है और यदि मई के मध्य में जाकर एडमिशन होती है तो काफी सिलेबस निकल चुका होगा। यही कारण है कि बच्चों पर पिछला सिलेबस पूरा करने और कक्षा के साथ पढ़ाई करने का दबाव रहेगा। 
विज्ञापन


यह आवेदन करने वालों की स्थिति
जिला के निजी स्कूलों में 134ए के तहत एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों ने सैंकड़ों की संख्या में आवेदन किए हैं। अभी तक सभी छह ब्लाकों से 2085 विद्यार्थियों ने 134ए के तहत दाखिला लेने के लिए आवेदन किया है। इनमें से अंबाला वन ब्लाक में 745, अंबाला टू में 310, साहा में 150, शहजादपुर में 102, नारायणगढ़ में 649 तथा बराड़ा में 129 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग करेगा मान्यता रद्द करने की सिफारिश 
शिक्षा विभाग उन स्कूलों की लिस्ट तैयार कर रहा है, जिन्होंने अपने स्कूल में उक्त नियमावली के तहत कक्ष के अनुसार सीटों की संख्या घोषित नहीं की हैं। इसके लिए इन स्कूलों को 27 अप्रैल तक यह घोषणा करनी थी। सूत्रों की मानें, तो कुछ ने तो सीटें घोषित कर दी हैं, जबकि कईयों ने या तो घोषित नही की या फिर अधूरी घोषित की हैं। विभाग का कहना है कि ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी करते हुए उनकी मान्यता रद्द करने की सिफारिश की जाएगी। 

विधायक दरबार में पहुंचे अभिभावक
उधर, 134ए के तहत एडमिशन के मामले को लेकर अभिभावक बुधवार को विधायक दरबार में पहुंचे। यहां पर मौजूद पि्रंस रंजन, रवि गुप्ता, केएस कटोच, सुधीर राणा, बनिता मेहता, रमन कुमार, भूपिंदर सिंह, हरीश कुमार, गुरदीप सिंह, जसप्रीत सिंह, मोहित कालड़ा ने कहा कि उक्त नियमावली के तहत दाखिला लेने वाले विद्यार्थियां के लिए विभाग ने गाइडलाइन ही जारी नहीं की है। नए शिक्षा सत्र का एक महीना गुजरने को है, जबकि अभी तक कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है। कम से कम उन विद्यार्थियों को तो परेशान न किया जाए, जिन्होंने पिछले सत्र में 134ए के तहत एडमिशन लिया है। 


यह है विभाग की प्लानिंग 
- सभी प्राइवेट स्कूलों द्वारा 27 अप्रैल तक कक्षा अनुसार रिक्त सीटों की घोषणा करेंगे
- 1 मई को खंड स्तर पर प्रात: 9 से 12 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी
- सरकारी स्कूलों में आयोजित पिछले चार मासिक मूल्यांकन परीक्षा में प्राप्त अंक और रिपोर्ट कार्ड को 2 मई तक जमा करवाने होंगे
- खंड स्तर पर होने वाली परीक्षा का ड्रा ऑफ लाट 5 मई को निकाला जाएगा
- ड्रा ऑफ लाट के आधार पर प्रवेश 6 से 13 मई तक दिया जाएगा
- दूसरे ड्रा ऑफ लाट के आधार पर 17 से 19 मई तक प्रवेश दिया जाएगा
- यदि दूसरे राउंड के पश्चात सीटें खाली हैं, तो संबंधित स्कूल 20 मई जिला स्तरीय कमेटी को अपनी लिस्ट जमा करवाएंगे
- कक्षा 11वीं मे दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित होने के उपरांत शुरू होगी
- प्रवेश के लिए मेरिट 10वीं कक्षा में बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तय की जाएगी
जो निजी स्कूल 134ए के तहत अपने यहां खाली सीटों की घोषणा नहीं करेंगे, उनकी मान्यता रद्द करने की सिफारिश की जाएगी। निजी स्कूलों को 134ए के तहत पात्र बच्चों को एडमिशन देना होगा, नहीं तो विभाग ठोस कार्रवाई करेगा।
- धर्मवीर कादियान, डीईईओ, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed