फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dengue kills, figure crosses five hundred

डेंगू की मार, आंकड़ा सवा पांच सौ के पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dengue kills, figure crosses five hundred
इस सीजन में डेंगू की मार से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अंबाला जिले में मरीजों का आंकड़ा सवा पांच सौ के पार जा चुका है। इस कारण सीएमओ की ओर से डेंगू के मरीजों को ज्यादा तबीयत खराब होने पर ही अस्पताल में दाखिल होने की हिदायत दी जा रही है। वीरवार को डेंगू के 10 और केसों की पुष्टि हुई है। इसके बाद अंबाला में कुल मरीजों की संख्या 531 हो चुकी है।
विज्ञापन

लगातार मिल रहे डेंगू के मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट है। अस्पतालों में जितने भी बुखार से ग्रसित मरीज आ रहे हैं, उन सभी मरीजों के डेंगू व प्लेटलेट्स की जांच की जा रही है। ताकि जल्द से जल्द बीमारी का पता लगाकर सही उपचार दिया जा सके। इसके अलावा अस्पताल में पहुंच रहे संदिग्ध बुखार के मरीजों को भी उपचार दिया जा रहा है। बहुत से मरीज ऐसे हैं, जो पिछले चार से पांच दिन से अस्पताल में उपचाराधीन हैं, लेकिन उनका बुखार कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

वहीं, इनमें से अधिकतर मरीजों की स्थिति ज्यादा खराब है। ऐसे मरीजों को डॉक्टरों की ओर से अच्छा आहार देने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि जल्द ही डेंगू से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली से पहले हुआ बुखार
बलदेव नगर निवासी राजीव ने बताया कि उसे दिवाली से पहले से बुखार है। वह दिवाली वाले दिन अस्पताल में दाखिल हुआ था। तभी से उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। अभी भी स्थिति सामान्य नहीं हुई है।
एक नवंबर से बुखार है
यमुनानगर के सढोरा से आए सोनू ने बताया कि उसे एक नवंबर से तेज बुखार है। शुरुआत में प्राइवेट डॉक्टर से दवाई लेकर उपचार करवाया। जब स्थिति नहीं संभली तो अस्पताल में दाखिल हो गया।
तीन दिन पहले हुआ दाखिल
शंभू से आए संजीव ने बताया कि उसे पिछले पांच दिन से तेज बुखार है। डॉक्टर को दिखाया था, जब ठीक नहीं हुआ तो तीन दिन पहले अस्पताल में दाखिल हो गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

स्थिति सामान्य नहीं हुई
बपरोर से आए 16 वर्षीय लवदीप ने बताया कि वह पिछले चार दिन से अस्पताल में उपचाराधीन है। पिछले एक सप्ताह से उसका बुखार नहीं उतरा है और अभी भी स्थिति सामान्य नहीं है।
वीरवार को 10 नए मामले सामने आए हैं। यह बाकी दिनों से कम हैं। उम्मीद है कि जल्द ही डेंगू की बीमारी से निजात मिलेगी।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed