फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dengue havoc will continue till December, 196 cases have been reported so far

Ambala News: दिसंबर माह तक रहेगा डेंगू का कहर, अब तक 196 मामले आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Dengue havoc will continue till December, 196 cases have been reported so far
अंबाला सिटी। जिला अंबाला में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि दिसंबर माह तक डेंगू का खतरा बना रहता है। इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। इन दिनों मौसम डेंगू के मच्छरों के अनुकूल है।
विज्ञापन

इसलिए मामले देखने को मिल रहे हैं। डेंगू के मच्छराें के लिए 20 डिग्री से लेकर 28 डिग्री तक उपयुक्त तापमान बना रहता है। तक जिला अंबाला में कुल 196 मामले आ चुके हैं। वहीं छह गंभीर मरीजों को एसडीपी भी लगाई गई है।
विज्ञापन

प्लेटलेट्स घटने पर हो सकती है लीवर में परेशानी
चिकित्सकाें का कहना है कि इन दिनों बुखार के मरीजों के भी प्लेटलेट्स कम हो रहे हैं। इससे मरीजों के लीवर पर भी असर हो रहा है। प्लेटलेट्स कम होने के कारण मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर पड़ता है। इससे लीवर पर अधिक दबाव बनता है। इसलिए मरीजों को लीवर में संक्रमण का खतरा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों की सलाह ही बुखार होने पर तुंरत उपचार के लिए पहुंचे। इसके साथ ही अपने खून की भी जांच करवाएं। नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी में 200 से अधिक मरीज सिर्फ बुखार के देखने को मिल रहे हैं। इसमें सबसे अधिक बच्चे प्रभावित हो रहे हैं।

लोग अपने स्तर पर सफाई रखकर बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए हमें अपने आस-पास सफाई बनाकर रखनी चाहिए। इन दिनों फ्रिज की ट्रे में सबसे अधिक लारवा पनपता है। इसलिए समय-समय पर उसे भी खाली करना चाहिए।
डॉ. सुनील हरि, जिला महामारी नियंत्रक अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed