{"_id":"6abd6ec21529a234b0060f84","slug":"a-child-was-attacked-by-a-pack-of-dogs-suffering-from-over-30-wounds-ambala-news-c-36-1-sknl1003-170494-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, शरीर पर 30 से ज्यादा जख्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, शरीर पर 30 से ज्यादा जख्म
विज्ञापन
कुत्तों के हमले में घायल सात साल का विक्रम छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन। संवाद
पीजीआई चंडीगढ़ किया गया रेफर, कोट कछुआ में इलाके में खेत में जाते समय हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छोटा कोट कछुआ क्षेत्र में आवारा कुत्तों के झुंड ने 7 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे के चेहरे और होंठ सहित शरीर पर 30 से अधिक जगह बुरी तरह नोच डाला। गंभीर हालत में बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जहां उसकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।
मूल रूप से बिहार के जिला सीतामढ़ी निवासी भरोसी राम ने बताया कि वह पिछले दो साल से छोटा कोट कछुआ में खेत मालिक अमन सैनी के खेत में बने कमरे में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। उनका दूसरे नंबर का बेटा विक्रम (7) स्थानीय सरकारी स्कूल में पहली कक्षा का छात्र है।
बुधवार को जब विक्रम खेत से घर की ओर आ रहा था, तभी अचानक करीब 15 आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और उसे जमीन पर गिराकर नोचने लगे। मासूम के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में काम कर रहे खेत मालिक अमन सैनी और बच्चे की मां मौके पर पहुंचे। उन्होंने ईंट-पत्थर मारकर कुत्तों को खदेड़ा और बच्चे को बचाया। परिजन लहूलुहान बच्चे को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
प्लास्टिक सर्जरी के लिए किया रेफर
नागरिक अस्पताल के डॉक्टर मोहित पाठक ने बताया कि बच्चे की छाती और कमर वाले हिस्से को छोड़कर पूरे शरीर पर कुत्तों के काटने के 30 से ज्यादा गहरे निशान हैं। कुत्तों ने बच्चे के चेहरे और होंठ पर भी गंभीर रूप से काटा है। बच्चे को टांके नहीं लगाए जा सकते। अस्पताल में प्राथमिक इलाज देने के बाद बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए और चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।