फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   10 trains cancelled on Kalka-Shimla route for two months

Ambala News: कालका-शिमला मार्ग पर दो माह के लिए 10 ट्रेनें रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
10 trains cancelled on Kalka-Shimla route for two months
अंबाला रेल मंडल के अधीन कालका-​शिमला रेल ट्रैक पर पड़ा मलबा। रेलवे
- बारिश के दौरान हुआ था भूस्खलन, रेलवे ट्रैक के नीचे बह गई थी मिट्टी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर यात्रा करने का सपना देख रहे सैलानियों को बड़ा झटका लगा है। कालका-शिमला रेलखंड पर पहाड़ियों से भारी मात्रा में मिट्टी बह जाने के कारण बाधित हुआ ट्रैक अभी दुरुस्त नहीं हो पाया है। इसलिए उत्तर रेलवे ने 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक दो महीने के लिए 10 प्रमुख ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। अचानक लिए गए इस फैसले से त्योहारों और सर्दियों की छुट्टियों में पहाड़ों की रानी शिमला का रुख करने वाले पर्यटकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। होटल बुकिंग से लेकर आगे की यात्रा की योजना बना चुके यात्रियों को अब असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, ट्रैक सुरक्षा और मरम्मत कार्य को ध्यान में रखते हुए कालका से शिमला जाने वाली अप ट्रेन संख्या 52457 कालका-शिमला, 52451 कालका-शिमला, 52459 कालका-शिमला, 52455 कालका-शिमला व यूपी मिक्स्ड ट्रेन रद्द रहेगी। इसी प्रकार शिमला से कालका आने वाली ट्रेन संख्या 52458, 52452, 52460, 52456 व डाउन मिक्स्ड ट्रेन शामिल है।
विज्ञापन

रेल प्रशासन के अनुसार यात्रियों की आंशिक सुविधा के लिए केवल एक ट्रेन को धर्मपुर हिमाचल तक सीमित रूप से चलाया जाएगा। इसमें ट्रेन संख्या 52453 कालका-शिमला एक्सप्रेस, कालका के बजाय धर्मपुर हिमाचल से अपनी यात्रा शुरू कर शिमला तक जाएगी। कालका से धर्मपुर के बीच यह सेवा रद्द रहेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 52454 शिमला-कालका, यह ट्रेन शिमला से चलकर धर्मपुर हिमाचल तक ही जाएगी। धर्मपुर से कालका के बीच का सफर रद्द रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलानियों और स्थानीय कारोबारियों में मायूसी
दशहरा, करवाचौथ, दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों, विशेषकर दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र से काफी संख्या में सैलानी टॉय ट्रेन की सैर के लिए महीनों पहले टिकट बुक कराते हैं। लेकिन अचानक ट्रेन रद्द होने से अब सैलानियों की पूरी योजना बिगड़ गई है। अब उन्हें मजबूरी में महंगे दामों पर टैक्सी या बस से सफर करना पड़ेगा। वहीं, शिमला के होटल व्यवसायियों और पर्यटन कारोबारियों ने भी इस पर चिंता जताई है। पर्यटन सीजन की शुरुआत में रेल संपर्क बाधित होने से होटल बुकिंग कैंसिल होने का डर बन गया है। उत्तर रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली एनटीईएस की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप पर अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लें। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके भी ट्रेनों की अद्यतन स्थिति जानी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed