{"_id":"c850188af205be9f556bb53d9e7f91ae","slug":"demonstration-against-punjab-police-highway-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, हाइवे जाम, फंसी सदा-ए-सरहद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, हाइवे जाम, फंसी सदा-ए-सरहद
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Thu, 18 Feb 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के पास नहर में कार डूबने के मामले में पंजाब पुलिस की कार्रवाई के विरोध में गांव टुंडली व कठुआ के निवासियों ने अंबाला-दिल्ली नेशनल हाइवे को जाम कर दिया। उक्त हादसे में मारे गए लोग अंबाला के गांव शाहपुर सहित शहाबाद के कठुआ गांव के रहने वाले थे। इसी जाम में दिल्ली-लाहौर बस सेवा सदा-ए-सरहद भी फंस गई, जिससे पुलिस के पसीने छूट गए। किसी तरह से पुलिस ने इस बस को जाम से निकाला और राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने इस दौरान हादसे में मृतक महिला का शव एंबुलेंस में रखा और हाइवे को जाम किया।
उल्लेखनीय है कि लुधियाना के माछीवाड़ा साहिब के पास गांव भड़ी के पुल से नहर में कार गिर गई थी। इस कार में अंबाला के शाहपुर गांाव और शाहबाद के कठुआ गांव का परिवार था। पंजाब से शादी अटैंड करने के बाद परिवार के सदस्य कार में सवार होकर माछीवाड़ा साहिब के पास से गुजर रही नहर के साथ-साथ अंबाला की ओर आ रहे थे, लेकिन तभी भड़ी गांव के पुल के पास उनकी कार अचानक बेकाबू होकर नहर में जा समाई।
-----
पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, जाम
शाहपुर गांव के निवासी इस मामले में पंजाब पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर भड़क गए। इन ग्रामीणों का कहना है कि पंजाब पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई सही नहीं है। इस मामले में पुलिस ने ढीली कार्रवाई की है, जबकि मामला कुछ और ही बनता है। ग्रामीणों का कहना है कि पंजाब पुलिस ने जिस तरह से मामला बनाया है, उससे साफ जाहिर है कि कहीं न कहीं कोई पेंच है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया और पंजाब पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे के बाद ही जाम को खुलावाया जा सका।
विज्ञापन
----
जाम फंसी सदा-ए-सरहद
करीब आधे घंटे तक दिल्ली-लाहौर बस सदा-ए-सरहद भी फंस गई। यह देख पुलिस के भी पसीने छूट गए और किसी तरह से इस बस को आगे निकालने की कोशिशों में जुट गए। पुलिस कर्मचारियों ने इस बस के आगे से अन्य वाहनों को हटाने की कोशिशें की। किसी तरह से पुलिस ने यह जाम खुलवाया जिसके बाद यह बस आगे के लिए रवाना हुई। इस जाम में एंबुलेंस, स्कूली बच्चे भी फंस गए, जबकि जाम खुलने के बाद राहत की सांस ली।
नेशनल हाइवे जाम होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जाम लगाने वाले ग्रामीणों को समझाया और किसी तरह से जाम खुलवाया। सदा-ए-सरहद भी इस दौरान आई, जिसे आगे निकाल दिया गया।
- भूषण दास, एसएचओ पड़ाव थाना