फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Deependra surrounded the recruitment, said - troubled youth going through donkey route

Ambala News: दीपेंद्र ने भर्तियों पर घेरा, बोले- डोंकी रूट से जा रहे परेशान युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Deependra surrounded the recruitment, said - troubled youth going through donkey route
मुलाना ​स्थित दशहरा ग्राउंड में लोगों को संबो​धित करते राज्य सभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा साथ में 
मुलाना (अंबाला)। दशहरा ग्राउंड में शनिवार को कांग्रेस की जनआक्रोश रैली हुई। इसमें पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा मौजूद रहे। रैली में कांग्रेसी नेता सरकार के किए अधूरे वादों पर लोगों का ध्यान खींचते नजर आए।
विज्ञापन

दीपेंद्र ने भाषण की शुरुआत बेरोजगारी झेल रहे युवाओं से की। उन्होंने कहा कि नौकरी नहीं मिलने के कारण युवा डोंकी स्टाइल में विदेशों का रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा पांच साल तक सरकार ने कोई भर्ती नहीं निकाली, अगर निकाली तो घोटाले की भेंट चढ़ गई। अब ग्रुप सी और डी की निकाली हैं तो चुनाव में फायदा लेने के लिए। दीपेंद्र ने कहा कि सूची उठाकर देखो नौकरियों में ज्यादातर नंबर प्रदेश से बाहर के लोगों का आ रहा है।
विज्ञापन

दीपेंद्र ने कहा कि सीएम के बयान आ रहे हैं कि दीपेंद्र को पीछे करो तो कांग्रेस की सेहत ठीक रहेगी। दीपेंद्र ने कहा कि मेरी और कांग्रेस की सेहत की चिंता न करें। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी सरकार आएगी तो छह हजार बुढ़ापा पेंशन, 500 रुपये में सिलिंडर, गन्ना किसानों को समय पर भुगतान करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और कुरुक्षेत्र में ओलावृष्टि से हुए नुकसान की तुरंत गिरदावरी कराकर मुआवजा देना चाहिए। इस दौरान विधायक वरुण मुलाना, पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना, रादौर विधायक और चित्रा सरवारा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले कहते थे 75 पार, अब जमा पक्के यार

दीपेंद्र ने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा कहती थी 75 पार, फिर जजपा ने नारा दिया बीजेपी को करो जमुना पार, चुनाव का नतीजा आते ही जमा पक्के यार हो गए। हमने जजपा से कहा था कि आपने भाजपा के खिलाफ वोट लिया है, हमारे साथ आओ-सरकार बनाओ, मगर ये भाजपा के साथ गए। दीपेंद्र ने आरोप लगाया कि महकमे बांटकर खेल किए जा रहे हैं यह सबको पता है। उन्होंने भिवानी, अंबाला में भ्रष्टाचार और यमुनानगर में खनन का जिक्र किया।


जनसंवाद है या जन अपमान

दीपेंद्र ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अभी तक तो चंडीगढ़ छोड़ा नहीं, अब जन संवाद करने निकले हैं। यह जनसंवाद है या जन अपमान। जहां जा रहे हैं वहां लोगों को अपमानित कर रहे हैं। उन्होंने हिसार की जनसंवाद की, सिरसा की और करनाल में की घटना का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed