फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Decision to take action against farmer leaders under NSA returned the next day

Ambala News: किसान नेताओं पर एनएसए के तहत कार्रवाई का फैसला अगले दिन ही वापस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Decision to take action against farmer leaders under NSA returned the next day
अंबाला। हरियाणा पुलिस की तरफ से किसान नेताओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लागू करने के निर्णय को अगले दिन ही वापस ले लिया गया है। इसकी जानकारी अंबाला रेंज के आईजी सिबास कविराज ने शुक्रवार को दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस सभी किसान संगठनों के प्रदर्शनकारियों और उनके नेताओं से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का अनुरोध करती है।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस ने बीते रोज विज्ञप्ति जारी कर बताया था कि 13 फरवरी से दिल्ली मार्च की जिद पर अड़े किसानों संगठनों की ओर से लगातार शंभू बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ ही पुलिसकर्मियों पर हमला कर कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में प्रदर्शनकारियों द्वारा सरकारी और निजी संपत्ति को पहुंचाए गए नुकसान का आकलन कर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए), 1980 के तहत कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसमें आम आदमी से भी अपील की गई थी कि अगर आंदोलन के दौरान संपत्ति का कोई नुकसान हुआ है तो वह प्रशासन को विवरण दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed