फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Death in suspicious circumstances of married

Ambala News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 02:59 AM IST
विज्ञापन
Death in suspicious circumstances of married
अंबाला सिटी। अंबाला के गांव उगाड़ा में बुधवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पंजाब के जिला मोहाली के गांव बसोली के रहने वाली विवाहिता के पिता ने बताया की उसकी बेटी सुखदीप की शादी करीब 5 साल पहले उगाड़ा निवासी अमरजीत के साथ हुई थी। कई बार उनका आपस में झगड़ा भी हुआ लेकिन हर बार अमरजीत के चाचा व पापा के कहने पर वह अपनी बेटी को यही छोड़ कर चले जाते थे, कल शाम उन्हें उनकी बेटी सुखदीप का फोन आया की मुझे कल सुबह आकर ले जाना लेकिन सुबह करीब 8 बजे फोन करके अमरजीत ने उन्हें बताया की सुखदीप की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई है। जब वह गांव में पहुंचे तो घर पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था जब उन्होंने ऊपर कमरे में जाकर देखा तो सुखदीप बेड पर मृत पड़ी थी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहीं मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसकी बहन सुखदीप की गला घोटकर हत्या की है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed