{"_id":"6670ba70fbd9e8855c0486e4","slug":"deadly-attack-on-two-brothers-assault-on-parents-ambala-news-c-36-1-sknl1003-124743-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दो भाइयों पर जानलेवा हमला, मां-बाप से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दो भाइयों पर जानलेवा हमला, मां-बाप से मारपीट
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गरनाला गांव में दो भाइयों पर स्विफ्ट में आए हमलावरों ने लोहे के पाइप से हमला कर घायल कर दिया। दोनों को बचाने आए माता-पिता के साथ भी मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर चारों घर में घुस गए। इसके बाद आरोपियाें ने पीड़ितों के घर के गेट पर ईंट से हमला कर फरार हो गए।
थाना पंजोखरा साहिब पुलिस को दी शिकायत में गरनाला गांव निवासी विशाल उर्फ जुगनू ने बताया कि वह रविवार को जब वह अपने घर के बाहर सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार आई। इस गाड़ी में टुंडली निवासी अंग्रेज, लविश, गरनाला निवासी योगेश, अश्वनी और अन्य तीन साथी सवार थे। तभी गाड़ी से उतरने के बाद सभी ने विशाल को पकड़ लिया।
इसके बाद उन्होंने विशाल पर कट्टे उठाने वाली कुंडी और लोहे के पाइप से हमला कर घायल कर दिया। अचानक हमला होते देख घायल विशाल ने चिल्लाना शुरू कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर कमरे से विशाल का भाई विकास उर्फ विक्की आया और अपने भाई को बचाने लगा। लेकिन हमलावरों ने उसके भाई पर भी लोहे के पाइप से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
दोनों भाइयों के चिल्लाने की आवाज सुनकर माता-पिता बाहर आए तो और अपने बच्चों को छुड़ाने लगे। यह देख आरोपी ने महिला को धक्का देकर गिरा दिया। विशाल के पिता को थप्पड़ मारे। यह देख दोनों भाई अपने माता पिता को घर के अंदर ले गए।