फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   deadbody found in bandra-amritsar train

बांद्रा-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
deadbody found in bandra-amritsar train
बांद्रा-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री की तबीयत खराब हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे डॉक्टर, आरपीएफ और जीआरपी अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रेन में सवार यात्री को जांच के बाद मृत घोषित किया गया। शव कब्जे में लेकर जीआरपी ने आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। मृतक की पहचान जालंधर के पास गांव भोगपुर निवासी 53 वर्षीय भूपेंद्र सिंह के तौर पर हुई है जोकि सेना से रिटायर बताया गया है।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 02925 बांद्रा से चलकर मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे छावनी जंक्शन के प्लेटफार्म-3 पर पहुंची। कंट्रोल से संदेश मिलने के बाद स्टेशन मास्टर गुरविंदर सिंह, सहायक स्टेशन निदेशक मदन मोहन, आरपीएफ एसआई पंकज, एएसआई संतोष शर्मा और जीआरपी एसआई सतपाल सिंह ट्रेन में पहुंचे। उन्हें जानकारी मिली थी कि एसी कोच नंबर बी4 की सीट नंबर 56 पर सवार यात्री की तबीयत खराब है और वो कोई जवाब नहीं दे रहा। कुछ ही देर में रेलवे डॉक्टर भी मौके पर पहुंच गए, उन्होंने जब यात्री का बीपी आदि चेक किया तो वह कोई रिस्पांस नहीं दे रहा था और उसके शरीर का रंग भी नीला हो चुका था।
विज्ञापन

वहीं, भूपेंद्र सिंह के साथ सीट नंबर 55 पर मौजूद यात्री रमेश ने बताया कि वह मुंबई में वापी की एक कंपनी में इकट्ठे काम करते हैं। सोमवार रतलाम स्टेशन के पास लगभग 10 बजे खाना खाकर भूपेंद्र सिंह सो गया था। सुबह लगभग 4 बजे रमेश ने जब भूपेंद्र सिंह को पानी पिलाने की कोशिश की, तो उसने मुंह नहीं खोला। ट्रेन के टीटीई को सूचना दी गई तो भरतपुर स्टेशन पर जांच की गई। यहां रेलवे डॉक्टर द्वारा यात्री को थोड़ा बेहोश बताया और आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया, लेकिन व्यक्ति के हालात देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसे मरे हुए कई घंटे बीत चुके हैं। जीआरपी ने परिजनों के आने तक शव को थाने के डेड हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल से सूचना मिली थी उसके बाद शव को गाड़ी से उतारकर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया है।
-पंकज, एसआई, आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed