{"_id":"682e39ad8cfab819d807b3c0","slug":"darkness-in-the-day-trees-and-poles-uprooted-after-the-storm-ambala-news-c-36-1-amb1003-143077-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में अंधेरा : आंधी के बाद उखड़े पेड़ और खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में अंधेरा : आंधी के बाद उखड़े पेड़ और खंभे
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शाम पांच बजे तक उमसभरी गर्मी ने परेशान किया। जैसे ही करीब सवा पांच बजे तो मौसम ने करवट ली। आंधी के साथ धूल भरी हवा भी चली। आंधी चलने से लोगों के घरों की छत से सामान भी इधर-उधर जाकर गिरा।
आंधी इतनी तेज थी कि कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली पोल भी गिर गए। इससे ग्रामीण और शहर क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। शहर में आंधी चलने से एक जिम की दीवार भी ढह गई। देर शाम तक भी कई जगहों पर भी बिजली सुचारू रूप से नहीं चल पाई थी। आंधी चलने के बाद घने बादल छा गए।
ऐसे में दिन में सवा पांच बजे ही उजाले से अंधेरा हो गया और तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
आंधी आने से बिजली गुल
शाम को आंधी चलने से जिले में ब्रेकडाउन होने से फीडर बंद हो गए। इससे ग्रामीण और शहर के क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। कुछ देर बाद तेज हवा थमी तो बीच में बिजली सप्लाई शुरू भी हुई, मगर कई जगहों पर बिजली प्रभावित रही। इससे बिजली नहीं आने से परेशानी भी रही। बिजली निगम की टीम भी आंधी चलने के बाद फील्ड में सक्रिय हो गई। बिजली को सुचारू रूप से चलाने के लिए टीम लगी रही।
अभी परिवर्तनशील रहेगा माैसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 23 मई तक परिवर्तनशील व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बार-बार बदलाव आने के आसार हैं। राज्य में एक कम सक्रियता वाले पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 23 मई तक बीच-बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना बन रही है। 24 मई से एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 24 मई रात्रि से एक बार फिर से मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना बन रही है।