फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Danger from helpless cattle and stray dogs

Ambala News: बेसहारा गोवंश और आवारा कुत्तों से खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Danger from helpless cattle and stray dogs
शहर के मॉडल टाउन में घूमते बेसहारा गोवंश। संवाद
अंबाला सिटी। वार्ड-14 के मॉडल टाउन में बेसहारा गोवंश और आवारा कुत्तों से लोग परेशान हैं। यहां सड़क भी लंबे समय से अधूरी है और पीने के पानी का प्रेशर भी कम होने से लोगों को दिक्कत आती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह अपनी समस्या के लिए नगर निगम में शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन

अभी तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। यही नहीं कैलाश नगर में भी स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या है। वार्ड में 16 हजार 691 की जनसंख्या है। इसमें सामान्य वर्ग की आठ हजार 607, बीसी वर्ग की दो हजार 768 और एससी वर्ग की पांच हजार 316 जनसंख्या है।
विज्ञापन

फोटो--27
पहला मामला
लोगों को काटते हैं आवारा कुत्ते
मॉडल टाउन स्थानीय निवासी सुमन ने बताया कि उनके घरों के सामने आवारा कुत्तों की बड़ी समस्या हैं। यहां दिनभर आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं और इस वजह से उनका व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने दुकान कर रखी है। उनके घर के सामने से जा रहा नाला भी ओवरफ्लो हो जाता है। बरसाती सीजन में तो काफी दिक्कत आती है। जिससे जहरीले कीड़े-मकौड़े और सांप उनके घर में घुस जाते हैं। समस्याओं को लेकर निगम में शिकायत कर चुके हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो---26
दूसरा मामला
सड़क की हालत खस्ता
स्थानीय निवासी संजीव ने बताया कि मॉडल टाउन की सड़क टूटी है। अभी तक इस सड़क को पूरा नहीं बनाया गया है। इस सड़क पर मैनहोल भी खुले हैं। इससे कोई भी हादसा हो सकता है। बेसहारा गोवंश भी लोगों को चोटिल कर रहे हैं। इस सड़क पर काफी संख्या में गोवंश घूमते रहते हैं। निगम को गोवंश को यहां से उठाकर शिफ्ट करना चाहिए ताकि लोगों को परेशानी न हो। यहां पीने के पानी की पाइपलाइन भी ऊपर ही डाल रखी है, जिससे प्रैशर से पानी नहीं आ पाता।
फोटो---28
तीसरा मामला
कैलाश नगर में स्ट्रीट लाइट खराब
कैलाश नगर निवासी गुरचरण सिंह ने बताया कि कैलाश नगर में स्ट्रीट लाइट खराब है। इस वजह से शाम होते ही गलियों में अंधेरा छा जाता है। यहां पहले से लाइट लगी हैं। इन लाइट को अभी तक ठीक नहीं किया गया। नालियों की स्थिति भी खराब है। गली भी टूटी हैं। निगम को इन मूलभूत समस्याओं को लेकर कार्य करना चाहिए।

लगाई थीं स्ट्रीट लाइटें : रुबी
वार्ड-14 पार्षद रूबी सौदा ने बताया कि गोवर्धन नगर पार्ट वन में धर्मशाला बनवाई गई है। धूलकोट में मुख्य रोड बनवाया गया है। गोवर्धन पार्ट टू में गली बनवाई गई हैं। करतार में गली, कांशी नगर से कैलाश तक गली, पार्क बनाया गया है। वार्ड के सभी क्षेत्र में 278 स्ट्रीट लाइट लगवाई गई हैं। चुनाव के बाद धूलकोट में श्मशान बनवाया जाएगा। इसके साथ ही अन्य विकास कार्य भी करवाए जाएंगे।

शहर के मॉडल टाउन में घूमते बेसहारा गोवंश। संवाद

शहर के मॉडल टाउन में घूमते बेसहारा गोवंश। संवाद

शहर के मॉडल टाउन में घूमते बेसहारा गोवंश। संवाद

शहर के मॉडल टाउन में घूमते बेसहारा गोवंश। संवाद

शहर के मॉडल टाउन में घूमते बेसहारा गोवंश। संवाद

शहर के मॉडल टाउन में घूमते बेसहारा गोवंश। संवाद

शहर के मॉडल टाउन में घूमते बेसहारा गोवंश। संवाद

शहर के मॉडल टाउन में घूमते बेसहारा गोवंश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed