{"_id":"5f173a828ebc3e9fb734351b","slug":"dadupur-ambala-news-knl381225126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा राशि जमा करवाने के तीन दिन के भीतर दादूपुर-नलवी नहर की जमीन पर किसानों को मिलेगा कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा राशि जमा करवाने के तीन दिन के भीतर दादूपुर-नलवी नहर की जमीन पर किसानों को मिलेगा कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादूपुर-नलवी नहर में अधिग्रहित जमीन पर अब किसानों को तीन दिन के भीतर कब्जा मिलेगा। इसके लिए पहले किसानों को मुआवजा राशि राज्य सरकार को लौटानी होगी। इसके बाद कोई भी विभागीय अधिकारी किसान को उसकी जमीन समतल करने से नहीं रोकेगा। मंगलवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने किसानों को इसकी स्पष्ट जानकारी दी।
मंगलवार को लॉर्ड कृष्णा कॉलेज ऑफ एजूकेशन अधोया में दादूपुर-नलवी नहर पर स्थिति को स्पष्ट करने के लिए राज्य सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता, सचिव सिंचाई विभाग, अधीक्षक अभियंता अंबाला, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर पहुंचे थे।
कुछ रोज पहले अधिकारियों ने रोका था किसान को
कुछ रोज पहले ही अधिकारियों ने एक किसान को नहर की जमीन समतल करने से रोक दिया था। हालांकि किसान ने पैसे जमा करवाने की रसीद भी अधिकारियों को दिखाई थी। मगर अधिकारियों ने साफ कहा था कि जब तक वह मामले का पता नहीं कर लेते तब तक जमीन समतल नहीं की जाएगी। अधिकारियों के नए आदेश आने के बाद किसान राजकुमार सांगवान, कर्मजी त सैनी राजोखेड़ी, महल सिंह, अमरीक सिंह धामली, बूटा सिंह जरौली, शक्ति सिंह चौधरी, रमेश सांगवान, राजवीर पाडलू व महिन्द्र सिंह ने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह स्पष्ट है।