{"_id":"64936cb1b9d62321a50f4c6a","slug":"cycle-tour-taken-out-for-restoration-of-old-pension-ambala-news-c-36-1-sknl1003-5582-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली साइकिल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली साइकिल यात्रा
विज्ञापन
नारायणगढ़। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर यमुनानगर से चलकर नारायणगढ़, व अंबाला छावनी पहुंची साइकिल यात्रा का अंबाला में स्वग्त किया गया। प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल ने बताया कि 23 जून को यह यात्रा पंचकूला पहुंचेगी, जहां पर प्रदेश से आये विभिन्न विभागों के लाखों कर्मचारी एकत्रित होकर राज्यपाल को एक मांगपत्र सौंपेगे।
जानकारी के अनुसार पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए दो जून से हरियाणा के नांगल चौधरी से शुरू की गई साइकिल यात्रा बुधवार को नारायणगढ़ के गांव गदौली पहुॅंची। जहां पर प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल की अध्यक्षता में विभिन्न कर्मचारी संगठनों तथा राजनैतिक दलों ने भव्य स्वागत किया। इस यात्रा में कमलदीप भट्टी प्रदेश उपाध्यक्ष, ऋषि नैन प्रदेश महासचिव, पुरूषोत्तम प्रदेश उपाध्यक्ष, विजय भूना प्रदेश आडिटर तथा अनु लाठर आदि शामिल रहे। इसके बाद यह यात्रा गांव रज्जू माजरा स्थित राधे फार्म पहुंची, जहां पर ब्लाॅक प्रधान सतनाम सिंह तथा सर्वकर्मचारी संघ के अन्य साथियों ने यात्रा का स्वागत किया । इसके अलावा साढौरा मार्ग पर सैनी धर्मशाला में पहुंचने पर नरेश पाल अध्यापक संघ के ब्लाॅक प्रधान, विश्वकर्मा मंदिर चौराहे पर सामाजिक कार्यकर्ता एंव एडवोकेट धर्मवीर ढींढसा और अग्रसेन चौक पर पहुंचने पर अशोक मेहता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग यात्रा का स्वागत किया लड्डू बांटे। इसी तरह से अंबेडकर चौक पर हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ के जिला प्रधान रविंद्र नरवाल ने स्वागत किया। भगवान श्री परशुराम चौक पर कांग्रेस विधायक शैली चौधरी, हरियाणा रोडवेज वर्कज यूनियन सब डिपो नारायणगढ़, राजकीय महिला महाविद्यालय बड़ागढ़, गांव भारांपुर पहुंचने पर आम आदमी पार्टी के नेता गुरपाल सिंह अकबरपुर ने आप कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल यात्रा का स्वागत किया।