फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   youths associated with Bhupi Rana gang entered house and opened fire in In Ambala

अंबाला में फायरिंग: भूप्पी राणा गैंग से जुड़े युवकों ने घर में घुसकर चलाई गोलियां, कांच की बोतलें मारकर खदेड़ा

Fri, 02 Jan 2026 12:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 02 Jan 2026 12:45 PM IST
सार

पंजोखरा थाना पुलिस को दिए बयान में टुंडला गांव निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि वह खेती बाड़ी करता है। 1 जनवरी की रात 10 बजकर 30 मिनट पर वह अपने घर पर था। तभी अमन सोनकर ने फोन पर कहा कि टुंडला के काडी नाम के एक युवक ने उनके लड़के का बैग उठा लिया है।

विज्ञापन
youths associated with Bhupi Rana gang entered house and opened fire in In Ambala
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

रंजिश के चलते कैंट के टुंडला गांव में भूप्पी राणा गैंग से जुड़े अमन सोनकर के बदमाशों द्वारा वीरवार रात 10 बजकर 30 मिनट पर घर पर हमला कर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक रणधीर ने आरोप है कि 4 बाइक व 3 एक्टिवा सवार दर्जनभर बदमाशों ने घर पर आकर झगड़े के बाद पिस्टल से उस पर फायर कर दिया। गनीमत यह रही कि वह बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


आखिर में जान बचाने के लिए युवक व उनके साथियों ने हमलावरों को कांच की बोतलें मारकर भगाया। सूचना पाकर पंजोखरा थाना पुलिस सहित सीआईए 1 व 2 की टीमों ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि पंजोखरा थाना पुलिस ने रणधीर की तहरीर पर सत्यम, शिवम, मोनू, आकाश, राजू व अन्य पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उधर, इस वारदात के बाद टुंडला गांव के पूर्व सरपंच बिल्लू ने भी रोष जताया है। बोले कि बदमाश गांव तक आ रहे हैं। इस संबंध में वह परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज व पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन


बैग से सामान निकालने की बात बोलकर घर पहुंचे थे बदमाश   
पंजोखरा थाना पुलिस को दिए बयान में टुंडला गांव निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि वह खेती बाड़ी करता है। 1 जनवरी की रात 10 बजकर 30 मिनट पर वह अपने घर पर था। तभी अमन सोनकर ने फोन पर कहा कि टुंडला के काडी नाम के एक युवक ने उनके लड़के का बैग उठा लिया है। लवन व काडी से पूछा तो उन्होंने बताया कि बैग उनके घर के बाहर रखा था। लड़के को बैग दे दिया गया था, उसमें से कुछ नहीं निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाद में ओम सोनकर ने कहा कि बैग तो मिल गया है लेकिन उसमें से सामान निकाल लिया है। जब अमन को बोला कि वह लड़के को भेज दे ताकि वह आमने सामने बात करवा सके। अमन के भेजने पर सत्यम के साथ शिवम, मोनू, कास, राजू और तीन-चार अन्य लड़के आ गए। सभी चार बाइक व तीन एक्टिवा पर थे। आरोपियों ने बातचीत के बहाने आते ही झगड़ा शुरू कर दिया।

देखते ही देखते सत्यम ने हाथ में पकड़ी पिस्टल से गोली चला दी। गनीमत यह रही कि वह साइड में होकर बाल-बाल बच गया। तभी हमलावर मौके से भाग गए। मौके पर भाग रहे बदमाशों में से एक्टिवा सवार दो को रोकने का प्रयास किया तो वह एक्टिवा व बैग छोड़कर भागने में कामयाब हो गए।  


अधिकारी के अनुसार
आपसी झगड़े के बाद आरोपी सत्यम ने गोली चलाई है। इस मामले में पांच पर प्राथमिकी दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।  -जय सिंह, थाना प्रभारी पंजोखरा अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed