{"_id":"57fe81e94f1c1b675229044d","slug":"woman-ticher-in-gold-sanichar","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अध्यापक की चेन छीनकर भागते स्नेचर सीसीटीवी में कैद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला अध्यापक की चेन छीनकर भागते स्नेचर सीसीटीवी में कैद
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। कुछ दिन पहले बलदेव नगर इलाके में दो महिलाओं के गले से चेन छीनकर फरार हुए स्नेचर अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए थे कि बुधवार को स्नेचरों ने एक और वारदात को अंजाम दे दिया। यह वारदात सिटी के सेक्टर-9 हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी एक स्कूल टीचर के साथ हुई। टीचर दोपहर में अपने घर के सामने एक्टिवा खड़ी कर रही थी।
इस बीच बाइक पास में रूकी और उसमें से एक युवक तेजी से नीचे उतरा, उसने तेजी से महिला के गले से चेन झपटी और बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। शोर माचने पर टीचर की नौकरानी स्नेचरों के पीछे भागी लेकिन वह फरार हो चुके थे। स्नेचिंग की वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस को कर दी है।
जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कालोनी सेक्टर-9 निवासी ललित कुमार की पत्नी भाविका एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे स्कूल से अपने घर से एक्टिवा से आई। घर के सामने पहुंच कर स्कूटर को स्टैंड पर लगा रही थी इस बीच एक बाइक पर दो युवक उनके पीछे की तरफ रूके। एक युवक बाइक पर रहा और दूसरा तेजी से उतरा और उसने पीछे से चेन झपटी और फरार हो गया। भाविका ने शोर मचाया जब घर की नौकरानी बाइक सवार के पीछे भागी लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो चुके थे। हालांकि स्नेचिंग की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने सेक्टर-9 चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी चेन करीब दो तोले की थी और उसमें डायमंड का पेंडेंट लगा था। भाविका का कहना है कि चेन करीब 1 लाख कीमत की थी। उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी की फुटेज भी सौंपी हैं। पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।