{"_id":"585acde94f1c1b1e64e3ae6d","slug":"woman-is-mamla-darj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को धमकाने व रुपये ऐंठने पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को धमकाने व रुपये ऐंठने पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़। महिला को नाजायज तौर पर बंदी बनाकर रखने, छेड़छाड़ करने, धमका कर पैसे ऐंठने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। नारायणगढ़ की एक महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उसका अपने पति से झगड़ा चल रहा था। इसी सिलसिले में उसका पति एक नवंबर को कहीं चला गया था और उसके ससुर ने इसी संदर्भ में उसके खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात सुनील नामक व्यक्ति से हुई थी सुनील उसे डरा धमकाकर अपने घर ले गया जहां 4-5 दिन रखा और छेड़छाड़ की थी। इसके बाद आरोपी ने महिला को केस से बचाने की एवज में 60 हजार रुपये की मांग की थी लेकिन पैसे का इंतजाम न होने के कारण वह उसके सोने के जेवर ले गया था। महिला का आरोप है कि सुनील ने उसे जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी कमलदीप सिंह से बात की गई तो उनका कहना है कि उक्त महिला की शिकायत पर पुलिस ने सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन