फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   woman-ambulans-in-stechar

चक्कर खाकर गिरी महिला, एंबुलेंस बुलाई तो स्ट्रेचर नहीं, जांच के आदेश

Wed, 28 Sep 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कुरुक्षेत्र।
अमर उजाला ब्यूरो/ कुरुक्षेत्र। Updated Wed, 28 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट।
विज्ञापन

बेटे और पति की मौत के बाद इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही पानीपत की महिला बुधवार को अंबाला कैंट में मंत्री अनिल विज के दरबार में बेहोश होकर गिर पड़ी। इससे दरबार में मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया, जबकि मौके पर बुलाई एंबुलेंस में स्ट्रेचर ही नहीं मिला। इस पर स्वास्थ्य मंत्री भड़क गए और मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं मंत्री अनिल विज ने पानीपत में पुलिस अधीक्षक से बात की और कार्रवाई के निर्देश देते हुए महिला को सुरक्षा मुहैया करवाने को भी कहा।
यह है मामला
पानीपत के समालखा स्थित गांव डेरा की महिला संतोष ने बताया कि उनका गांव के कुछ लोगों के साथ विवाद है। इसी विवाद के चलते उसके पति और बेटे की हत्या कर दी गई। इसी को लेकर आरोपी उसे लगातार धमका रहे हैं, जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस के चक्कर काटकर वह थक चुकी है, जबकि उसे इंसाफ नहीं मिला रहा। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की है, जबकि इस हमले में उसका दांत भी टूट गया। महिला ने बताया कि पुलिस कर्मी उन आरोपियों को काबू नहीं कर रही है, जिस वजह से उसकी जान को खतरा है, जबकि इसी डर के कारण वह गांव में भी नहीं रह रही है। उल्लेखनीय है महिला 26 जुलाई को भी कैंट में मंत्री अनिल विज के आवास पर अपनी शिकायत लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन

बेहोश हुई महिला, बिना स्ट्रेचर पहुंची एंबुलेंस
खुले दरबार में महिला जब मंत्री अनिल विज को आपबीती बताने लगी तो उसी दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। यह देख अफसर और मंत्री भी घबरा गए। इसी दौरान मौजूद सीएमओ डा. विनोद गुप्ता ने महिला का चैकअप किया और तुरंत एंबुलेंस मंगवाई। लेकिन एंबुलेंस जब पहुंची तो देखा कि इस में स्ट्रेचर तक नहीं है। महिला को तीन लोगों ने एंबुलेंस में ले गए जिसके बाद उसे कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बोला, बेटे की हुई हत्या, पुलिस ने दुर्घटना बताया
दिल्ली के रहने वाला अवतार सिंह भी मंत्री अनिल विज के खुले दरबार में पहुंचा। इस दौरान उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अंबाला के मेडिकल कॉलेज में तैनात था। उन्होंने दावा किया कि 18 सितंबर को उनके बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हुई है। इसी को लेकर पुलिस ने भी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अपनी जांच में इसे कार दुर्घटना का रूप दे दिया, जबकि उसके बेटे की हत्या हुई है। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच और पहचान के उपरांत दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की।
वर्जन
दोनों मामलों में पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। पानीपत के एसपी को निर्देश दिए हैं महिला को सुरक्षा दी जाए, जबकि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो। इसी तरह दिल्ली से आए एक पिता के दावे पर भी पुलिस आयुक्त को जांच के आदेश दिए गए हैं।
- अनिल विज, स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री हरियाणा
विकास कार्यों में रुकावट डालने पर बरतें सख्ती : विज
- कहा, विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं
- विभिन्न जिलों से फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे मंत्री दरबार में

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में नाजायज कब्जों से अनावश्यक रोड़ा अटकाने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति की गलती पूरे क्षेत्र के लोगों को सुविधाओं से वंचित करती है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। विज बुधवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अंबाला छावनी में साप्ताहिक दरबार के दौरान जनता की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर 241 लोगों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आदेश दिए।
दरबार में टुंडला से कलरहेडी तक सड़क निर्माण में अवैध कब्जे की वजह से आ रही रूकावट की शिकायत पर स्वास्थ्य मंत्री ने निगम अधिकारियों को पुलिस सहयोग से यह कब्जा तुरंत हटवाने के निर्देश दिए। दरबार में भिवानी जिला से स्वास्थ्य विभाग में एनआरएचएम के तहत कार्यरत नर्सों ने अपनी शिकायत रखते हुए कहा कि उन्हें 31 मार्च 2016 से नौकरी से हटा दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने दूरभाष पर एनआरएचएम के महानिदेशक को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस परियोजना के किसी भी स्टाफ को हटाया नहीं गया है और वे सिविल सर्जन भिवानी से बात करके निकाली गई नर्सों को दोबारा नौकरी पर लेने के आदेश दें। इसी दौरान जसमीत नगर अंबाला छावनी की लगभग 15 वर्षीय प्रिया की मां और परिजन उसके ईलाज के लिए स्वास्थ्य मंत्री से मिले। विज ने इस गरीब परिवार को बेटी के ईलाज के लिए ऐच्छिक कोष से तुरंत 20 हजार रुपये दिलवाने की घोषणा की। इसी तरह गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब का प्रतिनिधिमंडल विज से मिला और रिंग रोड के लिए गरुद्वारा पंजोखरा साहिब की जमीन के अधिग्रहण को वहां से बदलने का अनुरोध किया।

मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि गुरुद्वारा साहिब की जमीन का अधिग्रहण नहीं होगा। इस अवसर पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त सुरेश कौशिक, सिविल सर्जन डा. विनोद गुप्ता, कार्यकारी अभियंता डीडी कंबोज, एसके नागपाल, अमोलक सिंह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष बलविंद्र सिंह, सोम चोपडा, जसबीर जस्सी, जगदीश अरोड़ा, नरेंद्र राणा, बलकेश वत्स, राजीव डिंपल, सुनील चोपड़ा, मंगल सिंह सैनी, रवि सहगल, गुरपाल माजरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed