फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   two held in fraud case

फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले दो काबू

Fri, 26 Feb 2016 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Fri, 26 Feb 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन

नारायणगढ़ में रुपये देकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाने के आरोप में वीरवार को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों में से एक को जहां पुलिस ने रिमांड पर लिया है, वहीं दूसरे को जेल भेज दिया गया। पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपी से उसके अन्य साथियों बारे जानकारी जुटाई जाएगी। मामला क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। 

 एक व्यक्ति के परिचित की दसवीं कक्षा में दो विषयों में कंपार्टमेंट आ गई थी। इसी कंपार्टमेंट को तुड़वाने के प्रयास में जब व्यक्ति प्रयासरत था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे पैसे लेकर बिना परीक्षा दिए दसवीं पास करवाने का लालच दिया। इन लोगों द्वारा दिए गए झांसे में आए इस शख्स ने इन्हें पैसे दे दिए। पैसे मिलने के बाद उक्त लोगों ने लड़की के नाम का हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से एक दसवीं का प्रमाण पत्र उन्हें दे दिया। 

प्रमाण पत्र पर शक होने के बाद उक्त शख्स ने जब इस बारे बोर्ड में इसकी जांच पड़ताल की, तो वहां से मिली जानकारी से वह भौचक्का रह गया। बोर्ड में इस रोल नंबर पर लड़की का नाम तो सही था, लेकिन पिता की जगह किसी और का नाम दर्ज था।

बोर्ड को जब इस फर्जीवाड़े का पता चला तो बोर्ड के सहायक सचिव ने इस संबंध में एक शिकायत नारायणगढ़ पुलिस में देकर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करवा दिया। इसी मामले में वीरवार को पुलिस ने अंबाला के मलौर गांव वासी बलजीत सिंह व हरविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बलजीत सिंह को जहां पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है, वहीं हरविंद्र सिंह को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन

मामले में दो आरोपियों हरविंदर सिंह व बलजीत सिंह को काबू किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से बलजीत को रिमांड पर लिया है, जबकि हरविंदर को जेल भेजा गया है। इस मामले में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की भी आशंका है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। 

- श्याम लाल, जांच अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed