फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two Cattle Smugglers Arrested in Ambala Encounter One Shot in the Leg Other Injured After Falling from Bike

अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार; एक की टांग में लगी गोली, दूसरा बाइक से गिरा

Sat, 09 May 2026 09:30 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, मुलाना (अंबाला)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुलाना (अंबाला) Published by: Naveen Updated Sat, 09 May 2026 09:30 AM IST
सार

1 मई की रात पंजोखरा के टुंडला गांव के पास पुलिस और पशु तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई थी। उस समय तस्कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहे थे। जैसे ही टुंडला गांव के पास पहुंचे तो इस बीच मुठभेड़ के दौरान एक राहगीर गरनाला गांव निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Two Cattle Smugglers Arrested in Ambala Encounter One Shot in the Leg Other Injured After Falling from Bike
घायल आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहाबाद मारकंडा रोड के निकट पुलिस और पशु तस्करों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ में दो वांछित पशु तस्कर पकड़े गए। बाइक सवार दोनों आरोपियों ने पुलिस को देखकर गोलियां चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर की टांग में गोली लगी तो दूसरा बाइक गिरने पर चोटिल हो गया। गोली लगने पर घायल उत्तर प्रदेश के चिलकाना निवासी मोनीश व दूसरे आरोपी रेहान को उपचार के लिए मुलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया, जहां वह उपचाराधीन है। बता दें कि दोनों आरोपी 1 मई की रात अंबाला कैंट के पंजोखरा क्षेत्र में हुई गोली मारकर राहगीर युवक की हत्या करने व पुलिस पर गोली चलाने व पत्थर बरसाने के मामले में वांछित थे। 

विज्ञापन


पुलिस मुठभेड़ में दो गाय से भरी पिकअप छोड़ भाग गए थे बदमाश 
बता दें कि 1 मई की रात पंजोखरा के टुंडला गांव के पास पुलिस और पशु तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई थी। उस समय तस्कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहे थे। जैसे ही टुंडला गांव के पास पहुंचे तो इस बीच मुठभेड़ के दौरान एक राहगीर गरनाला गांव निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी की मौत हो गई थी। तस्कर पंचकूला की सीमा के एक गांव के पास पिकअप छोड़कर भाग गए थे। इस पिकअप से दो गाय मिली थी। इस मामले में मृतक के पिता व मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर पत्थराव व गोली चलाने के मामले में तस्करों पर दो प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें इन आरोपियों की तलाश में जुटी थीं।
विज्ञापन




रिमांड के दौरान अन्य तस्करों को पहुचेंगी सीआईए-1 की टीम 
पकड़े गए आरोपियों के पास से अवैध हथियार व अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है और वह पशु तस्करी के नेटवर्क को कहां से संचालित कर रहे थे। गोली लगने पर घायल को स्वस्थ होने के बाद पुलिस कोर्ट में पेश कर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed