फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   rod-acidint-

हाईवे पर भिड़े वाहन, चालक जख्मी, टायर जलाकर वाहनों को दिखाया रास्ता

Sat, 10 Dec 2016 12:12 AM IST
Updated Sat, 10 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। धुंध के चलते वीरवार देर रात मंजी साहिब गुरुद्वारा के नजदीक हाईवे पर चार वाहन जहां आपस में भिड़ गए। एक वाहन में पशु लदे थे, जो घायल हो गए। सूचना पाकर वंदे मातरम दल के सदस्य मौके पर पहुुंचे। उन्होंने पशुओं का इलाज किया, वहीं रात भर मौके पर ही सड़क किनारे टायर जलाकर अन्य वाहन चालकों को रास्ता दिखाते रहे। लगातार गहरी होती जा रही धुंध हाइवे पर खतरा पैदा कर रही है। इसके चलते वाहन चालकों व सवारियों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग भी अभी राहत के आसार नहीं बता रहा है, जबकि कोहरा जनजीवन अस्त व्यस्त करेगा।
विज्ञापन


गहरी धुंध में पड़ी जान आफत में
वीरवार देर रात अंबाला-दिल्ली हाइवे पर मंजी साहिब गुरुद्वारा सिटी के नजदीक धुंध में चार वाहन आपस में भिड़ गए। इन में से एक वाहन में पशु लदे हुए थे, जो पलटने के कारण पशु भी घायल हो गए। ऐसे में किसी व्यक्ति ने सिटी के वंदे मातरम दल को सूचना दी और स्थिति के बारे में बताया। दल के प्रधान देवेंद्र जस्सल ने बताया कि सूचना के बाद संस्था की एक टीम मौके पर पहुंचे और देखा कि कार, भैसों से भरी ट्रैक्टर ट्राली और दो ट्रक घने कोहरे के चलते भिड़ गए। इसमें एक ट्रक और पशुओं से भरी ट्राली पलट गई थी। टीम ने सबसे पहले बुरी तरह से घायल ट्रक के ड्राइवर को कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से निकाला और एंबुलेंस में चंडीगढ़ भेजा। इसके पश्चात सड़क के बीचोबीच तड़पते घायल पशुओं का उपचार किया। इन सभी पशुओं को टीम के सीनियर सदस्य गुरप्रीत अपनी डेयरी में ले गए। धुंध इतनी गहरी थी कुछ फुट दूरी पर ही दिखाई नहीं दे रहा था, जबकि वाहनों का आना-जाना काफी तेज गति से हो रहा था। इस दौरान टीम के सदस्यों ने कुछ पुराने टायरों का बंदोबस्त कर पूरी रात हाइवे किनारे थोड़ी-थोड़ी दूर इन टायरों को जलाया ताकि धुंध के कारण रास्ता भटककर वाहन हाइवे से नीचे गहरे गड्ढों में न उतर जाए। संस्था की टीम सुबह पांच बजे तक रही, जबकि हल्की रोशनी होने के बाद ये सभी घरों को लौटे।
विज्ञापन

------

स्कूलों का समय बदला
जिस तरह से धुंध और ठंड अपना प्रकोप दिखा रही है, उससे प्राइवेट स्कूलों ने अपने समय में बदलाव किया है। अब निजी स्कूल सुबह नौ बजे शुरू होंगे। स्कूल संचालकों का कहना है कि धुंध के कारण जहां ठंड काफी बढ़ गई, वहीं सुबह जल्दी आना बच्चों के लिए काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि स्कूलों की टाइमिंग में करीब एक घंटे का अंतर डाला गया है, ताकि बच्चों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गहरी होगी धुंध, बारिश के भी आसार  
मौसम विभाग की चेतावनी है कि आने वाले दिनों में जहां धुंध और गहरी होने के आसार हैं, वहीं कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। ऐसे में लोगों को ठंड से जूझना पड़ेगा, जबकि फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। बीच-बीच में धूप निकल सकती है। इससे कुछ समय के लिए राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed