{"_id":"57f699c34f1c1bcd4e271576","slug":"road-excedint-in-one-injard","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, चार जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। सड़क हादसों में जहां बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं दंपति समेत चार लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू की है। दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए सेक्टर 32 चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में रेफर किया गया है।
गांव अंबली के साहिल अपने पिता सुरेश व गांव का कमलजीत के साथ कालाअंब फैक्टरी में काम करते थे। बुधवार देर रात जब वह तीनों फैक्टरी से वापस बाइक से गांव की तरफ आ रहे थे कि गांव डैहर के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस पर तीनों जख्मी हो गए। सभी को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने कमलजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों की हालत को देखते हुए सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसे के बाद कार चालक मौके से वाहन सहित फरार है। पुलिस जांच अधिकारी धर्मवीर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंपा गया है, जबकि कार चालक की तलाश की जा रही है।
उधर, नारायणगढ़-सढ़ौरा रोड पर हुए हादसे में बाइक सवार दंपति जख्मी हो गया। गांव लखनौरा के रामकरण (32) जो अपनी पत्नी सुमन (30) के साथ अंबली की तरफ जा रहे थे। गांव डेहर के मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने पर वह बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
इसी प्रकार सढौरारोड पर हुए हादसे में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। यमुनानगर निवासी सुनील व अमित बाइक पर आ रहे थे कि सढौरा रोड पर कार की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।