फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Road accident in Ambala, dead body going for cremation collided with truck standing on highway

अंबाला में सड़क हादसा: संस्कार के लिए जा रहा शव वाहन हाईवे पर खड़े ट्रक में टकराया, ईसाई समाज के थे लोग

Sat, 01 Jul 2023 01:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 01 Jul 2023 01:31 PM IST
सार

अंबाला में शव वाहन व ट्रक में भिड़त हो गई। हादसे में शव वाहन सवार करीब 13 महिलाएं, युवा व बुजुर्ग घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव वाहन व ट्रक को किनारे करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Road accident in Ambala, dead body going for cremation collided with truck standing on highway
अंबाला में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित काली पलटन पुल के पास संस्कार के लिए जा रहे गीता गोपाल के शव वाहन व ट्रक में भिड़त हो गई। यह हादसा शनिवार करीब 11 बजे हुआ। बताया जाता है कि ट्रक हाईवे किनारे बिना किसी रिफ्लेक्टर के खड़ा था और शव वाहन टकरा गया। हादसे में शव वाहन सवार करीब 13 महिलाएं, युवा व बुजुर्ग घायल हो गई। हालांकि कई को मामूली चोटें भी आई।

विज्ञापन


घायलों को छावनी नागरिक अस्पताल में करवाया दाखिल, जहां वह उपचाराधीन 
देखते ही देखते हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों ने आनन-फानन में उपचार के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में भेजा, जहां सभी उपचाराधीन है। डॉक्टर के मुताबिक एक युवक की बाजू में कांच लगने के कारण गहरा घाव हो गया तो वहीं एक युवक की छाती में गंभीर सोच आई है। जबकि दो महिलाओं की टांग व बाजू में फ्रेक्चर है। इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव वाहन व ट्रक को किनारे करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी। जबकि फरार चल रहे ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


ग्वालियर हादसे में तेजा की हो गई थी मौत,  तीन बाद करने जा रहे थे संस्कार
हादसे में घायलों की पहचान अंबाला सिटी के मनमोहन नगर निवासी 30 वर्षीय सरजू लाल, गोपी चंद व महिला संतोष, बेबी, अर्शिता, सरोज, रेखा, हुसनी देवी , सुनीता के रूप में हुई। जबकि लालडू निवासी रिश्तेदार डेविड युवक के बाजू में कांच लगा। नीलोखेड़ी निवासी रंजना व लक्ष्मी, सोनिया भी चोटिल हो गई। घायल सरजू लाल ने बताया कि उनके मौसा तेजा कपड़े सप्लाई करने का काम करते थे। वह ग्वालियर गए थे और एक ट्रक ने 28 जून को कुचल दिया था। उसके बाद शव 30 जून की शाम को अंबाला पहुंचा था। ऐसे में रिश्तेदार सभी जमा होकर सुबह मनमोहन नगर से अंबाला कैंट गांधी मैदान के सामने कब्रिस्तान के लिए निकले थे कि अचानक काली पलटन पुल पर हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed