{"_id":"583f22884f1c1b0f1ede6f75","slug":"rishan-in-no-fighar-print","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन के लिए भटकते रहे लोग, मैच नहीं हुए फिंगर प्रिंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन के लिए भटकते रहे लोग, मैच नहीं हुए फिंगर प्रिंट
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। बायोमीट्रिक मशीन से फिंगर प्रिंट मैच कर राशन देने की योजना नवंबर के अंतिम दिन भी उपभोक्ताओं पर भारी रही। फिंगर प्रिंट मैच न होने के कारण जहां उपभोक्ता परेशान रहे, वहीं बलदेव नगर में लोगों ने इसी कारण से हंगामा किया। दूसरी ओर अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यह समस्या दूर हो जाएगी, जिसके बाद कोई दिक्कत नहीं होगी।
सरकार ने राशन डिपो पर बायोमीट्रिक मशीनें भेजी हैं, जिसमें उपभोक्ता और उसके पूरे परिवार का डाटा फीड है। इस पर परिवार के सदस्य द्वारा फिंगर प्रिंट देने के बाद ही उपभोक्ता को राशन मिल सकता है। लेकिन यह फिंगर प्रिंट मैच ही नहीं हो पा रहे हैं, जिसके चलते जनता काफी परेशान हो चुकी है। साथ ही इन सभी को यह डर भी सता रहा है कि कहीं नवंबर माह का राशन ही उनको दिसंबर में न मिल पाए।
बुधवार को भी यही दिक्कत देखने को मिली, जब कैंट के महेश नगर, सिटी के बलदेव नगर में राशन डिपो पर उपभोक्ता परेशान रहे। उपभोक्ताओं में शकुंतला, उमा देवी, सोनिया, डिंपल, वंदना ठाकुर, कनिका ठाकुर, राजन जोशी, धीरज वालिया, रमेश चंद्र गुप्ता, रविंद्र पाठक, महेंद्र वर्मा, सतबीर सिंह का कहना है कि डिपो पर बार-बार फिंगर प्रिंट देने के बाद भी यह मैच नहीं हो रहे हैं। परिवार के सदस्यों को भी बुलाया, लेकिन स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन
इसी तरह बलदेव नगर में उपभोक्ताओं ने बताया कि सुबह से राशन के लिए लाइनों में खड़े हैं। पचास-साठ उपभोक्ताओं में से आठ दस के ही फिंगर प्रिंट मैच हो रहे हैं। इसी तरह दोपहर को सर्वर डाउन बताकर वापस भेज दिया गया, जबकि दो ढाई घंटे के बाद डिपो पर पहुंचे, तो भी यही हालात देखने को मिले।
समाज सेवी टोनी चौधरी ने कहा कि बलदेव नगर में डिपो पर चैक किया, तो पाया कि लोगों को फिंगर प्रिंट मैच न होने के कारण राशन नहीं मिल पा रहा है। यदि यही हालात रहे, तो डीएफएससी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
दिसंबर में मिलेगा नवंबर का भी राशन
बायोमीट्रिक मशीनों के ठीक से काम न करने पर उपभोक्ताओं में संशय है कि कहीं नवंबर माह का राशन ही उनका डंप न हो जाए। उपभोक्ताओं का कहना है कि नवंबर की आखिरी तारीख खत्म हो गई है, जबकि यह साफ नहीं है कि दिसंबर में नवंबर माह का राशन मिल पाएगा या नहीं। दूसरी ओर अधिकारियों का कहना है कि निर्देश दिए जा चुके हैं कि नवंबर में जिन उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिला, वे दिसंबर में भी यह राशन ले सकते हैं।
बायोमीट्रिक मशीनों को दुरुस्त करने के लिए काम चल रहा है और जल्द ही यह समस्या दूर हो जाएगी। बुधवार को कई डिपो चैक किए हैं, जहां पर पहले की अपेक्षा स्थिति बेहतर है। जल्द ही यह स्थिति दुरुस्त हो जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
- निशान सिंह, डीएफएससी अंबाला