फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Principal of female ITI suspended for indecent behavior in Ambala

अंबाला: अभद्र व्यवहार के आरोप में महिला आईटीआई के प्राचार्य निलंबित, कैबिनेट मंत्री के आदेश पर हुई कार्रवाई 

Sun, 06 Mar 2022 02:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Mar 2022 02:16 AM IST
सार

निलंबन पत्र में यह भी निर्देश हैं कि निलंबन के बाद मुख्यालय छोड़ने से पहले उच्च अधिकारियों की अनुमति लेनी होगी। 

विज्ञापन
Principal of female ITI suspended for indecent behavior in Ambala
सस्पेंड

विस्तार

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के आदेश पर हरियाणा के अंबाला में राजकीय महिला आईटीआई के प्राचार्य भूपिंद्र पाल सिंह के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उन्हें तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के मुख्यालय से निलंबन आदेश जारी किए गए हैं। निलंबन पत्र में यह भी निर्देश हैं कि अधिकारियों को सूचित किए बिना आरोपी प्राचार्य मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। 

विज्ञापन


विदित हो कि गत दिवस शिक्षण संस्थान के शिक्षकों एवं छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ जमकर हल्ला बोला था। इस दौरान शिक्षकों की ओर से प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार करने और दबाव के तहत सामान की लिस्ट पर हस्ताक्षर करवाने सहित अन्य आरोप लगाए गए थे। साथ ही उनके व्यवहार के कारण कर्मचारी की स्थिति खराब होने की बात कही गई थी।
विज्ञापन


इससे पूर्व भी शिक्षकों की ओर से मंत्रियों व अन्य विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में शिकायत दी गई थी, परंतु इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। शुक्रवार को शिक्षकों और छात्राओं के प्रदर्शन के बाद विभाग की ओर से तुरंत प्रभाव से प्राचार्य को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य के समर्थन में पी थी महिला शिक्षक के फिनाइल
जिस महिला शिक्षक ने गत दिवस फिनाइल पीकर जान देने का प्रयास किया था, अब उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है। उच्च अधिकारियों की मानें तो महिला ने प्राचार्य के समर्थन में ही फिनाइल पी थी। संस्थान में आत्महत्या करने के प्रयास को लेकर भी अब उनसे सवाल पूछे जाएंगे, ताकि सारी स्थिति को स्पष्ट रूप से समझा जा सके। 

 

अभी हमारे पास कोई भी शिकायत नहीं आई है। इस संबंध में जब महिला शिक्षक बयान दर्ज कराने के लिए बुलाएगी, तब पुलिस की ओर से बयान दर्ज किए जाएंगे। - धर्मवीर, इंचार्ज, चौकी नंबर 4

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed