{"_id":"cc5a3244282bbf4cc9dffe6ce96906fe","slug":"police-lodged-fir-in-matter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेअदबी मामले में पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेअदबी मामले में पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विगत दिवस गांव सिंघावाला के पास नहरी सुए के पास मिले गुटका साहिब के बिखरे पन्नों के मिलने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को शिरेामणि अकाली व धार्मिक संगठनों का एक शिष्ट मंडल एसएचओ सदर हरजिंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान एसीपी भी मीटिंग में पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली।
गौरतलब है कि सिंघवाला के पास नहरी सुए के पास मिले गुटका साहिब के बिखरे पन्ने मिले थे। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मुआयना किया था। इसके साथ ही सिख समुदाय सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। संत सिंह कंधारी ने बताया कि पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्ज कर ली थी, लेकिन सिख समुदाय रोष के चलते मांग की थी कि पुलिस की वारदात की एफआईआर दर्ज करे। ताकि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। वहीं, बृहस्पतिवार को सिख समुदाय के लोगों ने पुलिस से मुलाकात की। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली।
इस दौरान शिष्ट मंडल में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सिख मिशन हरियाणा के इंचार्ज मंगप्रीत सिंह, गुरुद्वारा मंजीसाहब के प्रबंधक सतपाल सिंह, सुखदेव सिंह गोबिन्दगढ़, गुरजोत सिंह निडर, अमरजीत सिंह सिद्धू, अजीत सिंह सौंडा, चरणजीत सिंह टक्कर, हरकेश सिंह मोहड़ी, टीपी सिंह, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह बड़ौला, सुखविंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।