पुलिस ने ऑफिस का शीशा तोड़ पकड़े 17 जुआरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को पुलिस की स्पेशल टीम ने गांधी मार्केट स्थित एक दुकान का शीशा तोड़कर 17 जुआरियों को दबोचा है। इस छापामारी में पुलिस को जुआरियों से हजारों की राशि बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस की टीम ने जुआरियों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस की स्पेशल टीम सब इंस्पेक्टर गुलजार सिंह के नेतृव्य में गुप्त सूचना के आधार पर गांधी मार्केट की एक दुकान के बाहर पहुंची, जिसके बाद टीम ने दुकान को चारों ओर से घेर लिया और दुकान में बने आफिस का दरवाजा बंद होने के कारण टीम को परेशानी हुई। पुलिस की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आफिस का दरवाजा तोड़ दिया और जुआ खेल रहे जुआरियों को पकड़ने की कवायद शुरू कर दी।
उधर, पुलिस की छापामारी देख दुकान में भगदड़ मच गई, जिसके बाद टीम ने सभी जुआरियों को काबू कर लिया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर जुआरियों से करीबन 58 हजार के करीबन की राशि बरामद की गई। उधर, इलाका पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जुआरियों को शुक्रवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।
वहीं सब इंस्पेक्टर गुलजार सिंह का कहना है कि इस टीम में एसआई निर्मल चंद, एएसआई रमेश, एएसआई शिव कुमार, एससी टिंकम सिंह व अन्य शामिल थे। उन्होंने कहा कि यह स्पेशल टीम डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह के निर्देशानुसार तैयार की गई है, ताकि सरेआम चल रहे जुआ, सट्टा, शराब व अफीम के गिरोह पर लगाम लगाई जा सके।