फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Negligence at Ambala Civil Hospital, patient wanders around with severed tongue for one and a half hours

Haryana: अंबाला नागरिक अस्पताल में लापरवाही, डेढ़ घंटे तक कटी जीभ लेकर घूमता रहा मरीज

Sun, 16 Nov 2025 12:12 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 16 Nov 2025 12:12 PM IST
सार

मरीज का आरोप है कि यहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉ. महेश और डाॅ. गौरव ने उनका उपचार ही नहीं किया। इस दौरान मरीज ने अपने जानकारों को फोन किया। 

विज्ञापन
Negligence at Ambala Civil Hospital, patient wanders around with severed tongue for one and a half hours
अंबाला नागरिक अस्पताल - फोटो : संवाद

विस्तार

सड़क दुर्घटना में घायल मरीज अपनी कटी जीभ लेकर नागरिक अस्पताल में डेढ़ घंटे तक घूमता रहा। इस दौरान उसका न तो उपचार किया और न ही उसे रेफर किया। मरीज में जब अपने जानकारों से नगारिक अस्पताल के चिकित्सकों को फोन कराया तब जाकर रात्रि को साढ़े 11 बजे उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान अंबाला सिटी में तो चिकित्सकों ने उचित व्यवहार नहीं किया वहीं अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल ने तो रात्रि में एक्स-रे जांच नहीं की। ऐसे में मरीज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल शनिवार शाम आठ बजे जसपाल सिंह (45) का एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें उनकी जीभ कट गई और काफी खून बहने लगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही उनके सीने में भी चोटें आईं। एंबुलेंस की मदद से वह अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने एक्स-रे की सुविधा न होने की बात कहकर उन्हें रोटरी अस्पताल या अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में एक्स-रे कराने को भेज दिया। मरीज जैसे-तैसे अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचे तो मरीज का आरोप है कि यहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉ. महेश और डाॅ. गौरव ने उनका उपचार ही नहीं किया। इस दौरान मरीज ने अपने जानकारों को फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि चिकित्सकों ने मरीज को कहा कि वह एक्स-रे कराने आया है तो यह जांच करा के कैंट के सिविल अस्पताल में ही उपचार के लिए जाएं। ऐसे में मरीज असमंजस में फंस गया कि करे तो क्या करे। इस दौरान उसकी जीभ से खून बह रहा था। ऐसे में मरीज ने स्वास्थ्य विभाग में अपने परिचित को फोन किया और यह घटना बताई। परिचित अधिकारी ने भी कई जगह फोन घुमाए तब जाकर मरीज को सेक्टर 32 के अस्पताल में रात्रि साढ़े 11 बजे रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed