फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   milck-milawat

दूध के ड्रमों में छिपाकर हलवाइयों तक पहुंचते थे मिलावटी रसगुल्ले

Fri, 12 Aug 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट। Updated Fri, 12 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट। गांव खुड्डा में पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा छापेमारी कर मिलावटी रसगुल्लों का गोदाम पकडने के मामले में महेशनगर पुलिस ने बारह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ये सभी गोदाम में बहुत ही गंदे माहौल में रसगुल्ले तैयार करते थे और उसका स्टॉक इकट्ठा करके रखते थे।
विज्ञापन

इन लोगों ने करीबन ढाई हजार क्विंटल मिलावटी रसगुल्ले तैयार कर लिए थे, जिन्हे रक्षा बंधन पर शहर के विभिन्न हलवाई की दुकानों पर सप्लाई किया जाना था। उस वक्त डिमांड ज्यादा हो जाती थी, इसलिए इन्हे ये लोग पहले ही तैयार कर लेते थे। लेकिन शिकायत होने पर इस गोदाम में माल तैयार करने वालों को काबू कर लिया है।
विज्ञापन

महेशनगर पुलिस ने इस मामले में फिलहाल दस लोगों को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो लोग फरार है। उधर, स्वास्थ्य महकमे के अफसरों का कहना है मिलावटी व गंदे माहौल में तैयार होने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं, उसकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। जबकि फिलहाल नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह सारे रसगुल्ले नष्ट करवा दिए हैं। नगर निगम की टीम ने रसगुल्लों को अपने कब्जे में लेकर नष्ट करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि महेशनगर पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए कारिंदों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग इन रसगुल्लों को दूध के ड्रमों में हलवाइयों की दुकानों पर सप्लाई देते थे, ताकि किसी को भनक तक न लगे।

उल्लेखनीय है कि विगत देररात को प्रशासन की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव खुड्डा से रसगुल्ले के गोदाम पर कार्रवाई की थी। इस दौरान टीम ने देखा कि यहां पर गंदगी में यह सब बनाया जा रहा है और जिन ड्रमों में यह रसगुल्ले भरकर रखे गए हैं, उसमें भी काफी गंदगी व कुछ बारीक कीड़े पतंगें भी है। इस बारे में एसएचओ महेश नगर बलजीत सिंह का कहना है कि इस संबंध में छानबीन की जा रही है, जबकि फरार आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed