फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mentaly unfit man committed suicide

फंदा लगाकर युवक ने दी जान

Sun, 08 Jan 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अंबाला/अमर उजाला
ब्यूरो/अंबाला/अमर उजाला Updated Sun, 08 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन

मुलाना। गांव डुलियानी में एक युवक ने अपने घर में  फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला जब परिजनों ने युवक को फंदे पर लटका पाया। पता चला हैं कि युवक मानसिक रूप से बीमार था, जिसका इलाज पिछले दो साल से जगाधरी स्थित एक दिमागी डाक्टर के पास चल रहा था। घटना की सुचना मिलते ही मुलाना पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई ।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डुलियानी निवासी व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार था । उसका इलाज जगाधरी में मंगला अस्पताल में चल रहा था । रविवार दोपहर लगभग चार बजे जब युवक के माता-पिता पशुओं को चारा डालने गए, जब वो वापस आए तो युवक का कमरा अंदर से बंद था । उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को बुलाया, जिन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ा । लेकिन अंदर का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। हरदीप ने खुद को फंदा लगा कर रखा था।  एमएम मुलाना अस्पताल में जाने पर डाक्टर ने युवक को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed