फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Man committed suicide after killing his two children, parents and wife in Ambala

दिल दहलाने वाली खबर: लाखों रुपयों की मांग से परेशान युवक ने मां-बाप, पत्नी, दो बच्चों को मारकर की आत्महत्या

Fri, 26 Aug 2022 11:11 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 Aug 2022 11:11 AM IST
सार

सुसाइड नोट में दो व्यक्तियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। जबरन 10 लाख मांग रहे थे। आहत युवक ने दर्दनाक कदम उठाया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हृदय विदारक घटना से गांव बलाना में गमगीन माहौल है।

विज्ञापन
Man committed suicide after killing his two children, parents and wife in Ambala
पत्नी और बच्चों के साथ सुखविंदर सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

जबरन 10 लाख रुपये की मांग करने से परेशान अंबाला शहर से सटे गांव बलाना में एक युवक  सुखविंद्र सिंह ने अपने ही परिवार के पांच लोगों मां, बाप, पत्नी व दो बच्चों को मारकर आत्महत्या कर ली। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से पूरे गांव में गम का माहौल है। पुलिस ने इस मामले में परिवार के दामाद सतीश कुमार की शिकायत पर युवक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में लिखे नामों बालकिशन और यमुनानगर स्थित साईं होंडा के मालिक कवि नरूला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

विज्ञापन


इस घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे एक पड़ोसी युवक के घर गया और दरवाजा खटखटाने लगा। दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसी को कुछ गड़बड़ी का अहसास हुआ। इस पर कुछ और पड़ोसी भी वहां आ गए और जब वे दीवार फांदकर अंदर घुसे तो भीतर का नजारा देखकर दंग रह गए। युवक के मां-बाप, पत्नी व दो बेटियां बेड पर मृत अवस्था में पड़ी हुईं थी जबकि युवक ने खुद कमरे में ही पट्टे से फंदा लगा रखा था।
विज्ञापन


देखते ही देखते पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय संगत राम, उनकी पत्नी महिंद्रो कौर, 34 वर्षीय युवक सुखविंद्र सिंह, उनकी पत्नी रीना, 5 वर्षीय अस्मीत उर्फ आशु और 7 वर्षीय जसमीत उर्फ जस्सी के रूप में हुई। पुलिस को कमरे में से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ जिसमें फंदा लगाने वाले युवक सुखविंद्र ने दो लोगों पर जबरन 10 लाख रुपये की मांग करने के आरोप लगाते हुए उन्हें मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेटी का था जन्मदिन, खुशियां मातम में बदली
26 अगस्त जिस दिन यह दिल दहला देने वाली घटना हुई, उसी दिन युवक सुखविंद्र की सबसे छोटी बेटी आशु का जन्मदिन था। दिन तो खुशियां मनाने का था मगर इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया। सुखविंद्र यमुनानगर में इफ्को टोकियों कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत था। पिता संगत सिंह गांव के नंबरदार थे। शाम को सभी का शव गांव में ही लाया गया, जहां एक साथ छह चिताएं जलीं। अन्य परिजनों ने मृतकों को मुखाग्नि दी। 



प्रथम दृष्टया जांच में गला घोंटकर परिजनों को मारा
गांव बलाना में पहुंची सीन ऑफ क्राइम की टीम के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गला घोंटकर पांचों परिजनों को मारा गया है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चार डॉक्टरों का स्पेशल बोर्ड गठित किया था, जिनकी निगरानी में सभी का पोस्टमार्टम किया गया और उनका विसरा लैब में जांच के लिए भेज दिया है। इन डॉक्टरों में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत, डॉ. अरूण शर्मा, गायनी विशेषज्ञ अल्पना व फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सुमित खुखरेजा शामिल रहे। 

रात 12 से दो बजे के बीच बताया जा रहा मौत का समय, गले पर निशान 
पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार के सभी छह सदस्यों का बिसरा भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा। बताया जाता है कि रात के समय ही सुखविंद्र और उसके परिवार के सदस्यों ने भोजन किया था। उसमें ही कोई जहरीला या फिर नशीला पदार्थ मिलाने की बात सामने आ रही है। बाद में सुखविंद्र द्वारा उनका गला दबाया गया होगा, क्योंकि पत्नी, मां-बाप व बच्चों के गले पर निशान थे। मौत का समय भी रात एक से दो बजे तक बताया जा रहा है। सुखविंद्र सिंह ने सुबह करीब सात बजे फंदा लगाया है। फिर भी मौत के असल कारणों का खुलासा रिपोर्ट के बाद ही होगा। 
 
जीजा से ढाई लाख तो साले से सुखविंद्र ने लिए से दो लाख 60 हजार 
पुलिस को दी शिकायत में सुखविंद्र सिंह के जीजा सतीश ने बताया कि मेरा साला सुखविंद्र सिंह 23 अगस्त को मेरे पास से ढाई लाख रुपये लेकर आया था। सुखविंद्र सिंह ने अपने साले गुरजंट सिंह से भी दो लाख 60 हजार रुपये लिए थे। बाद में और भी पैसे मांग रहा था जो हमें नहीं पता वह उन पैसों का क्या कर रहा था। 

डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पांचों परिजनों को गला घोंटकर मारा गया है। उसके बाद सुखविंदर ने फंदा लगाकर खुद आत्महत्या की। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें 10 लाख रुपये जबरन मांगें जाने के आरोप लगाया गया है। इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed