फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Liquor businessman Shantanu murder case police brought Rajan on production remand from Yamunanagar jail

शराब कारोबारी शांतनु मर्डर: यमुनानगर जेल से रची साजिश, हिस्ट्रीशीटर राजन का प्रोडक्शन रिमांड, इसलिए हुई हत्या

Thu, 19 Jun 2025 03:49 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 19 Jun 2025 03:49 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मीना मार्केट में हुए शराब कारोबारी शांतनु की हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई थी। वारदात के बाद शूटर्स भागने में कामयाब हो गए थे।

विज्ञापन
Liquor businessman Shantanu murder case police brought Rajan on production remand from Yamunanagar jail
एसटीएफ ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र के शाहबाद में शराब कारोबारी शांतनु की हत्या के मामले में वीरवार को एसटीएफ अंबाला और करनाल की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों में मुख्य शूटर में शामिल करनाल के इंद्री स्थित गांव खानपुर निवासी सुजल, बराड़ा के अकालगढ़ निवासी बलजिंद्र सिंह उर्फ मंगू व शाहबाद के मोहल्ला खतरवाडा निवासी शुभम खुराना भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


वहीं इस हत्याकांड के तार यमुनानगर जेल से जुड़े हुए हैं। इसके लिए हिस्ट्रीशीटर राजन को पूछताछ के लिए तीन दिन के प्रोडक्शन रिमांड पर लाया गया है। एसटीएफ अंबाला के डीएसपी अमन कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में पूरा मामला शराब के कारोबार में वर्चस्व को लेकर दिखाई देता है। इस हत्याकांड की साजिश यमुनानगर जेल में रची गई थी। इसीलिए यमुनानगर की जेल से हिस्ट्रीशीटर जंधेड़ी निवासी राजन को पूछताछ के लिए लाए हैं। उससे पूछा जाएगा कि इस हत्याकांड का असल मास्टरमाइंड कौन है। वहीं तीनों आरोपियों का सुबह अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया गया। दोपहर को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां एसटीएफ ने 10 दिन का रिमांड मांगा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मीना मार्केट में हुए शराब कारोबारी शांतनु की हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई थी। वारदात के बाद शूटर्स भागने में कामयाब रहे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए और एसटीएफ की टीमें दबिश दे रही थी, जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed