{"_id":"642402c6ccb9ec424705117c","slug":"khalistan-flag-burnt-in-ambala-to-protest-against-burning-of-bhagat-singh-s-picture-in-london-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: लंदन में भगत सिंह की तस्वीर जलाने के विरोध में जलाया खालिस्तान का झंडा, जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala: लंदन में भगत सिंह की तस्वीर जलाने के विरोध में जलाया खालिस्तान का झंडा, जमकर की नारेबाजी
Wed, 29 Mar 2023 02:50 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 29 Mar 2023 02:50 PM IST
सार
एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने अंबाला शहर के जगाधरी गेट चौक पर सैकड़ों फ्रंट के कार्यकर्ताओं के साथ खालिस्तान का झंडा जलाया। वीरेश शांडिल्य के नेतृत्व में खालिस्तान का पहली बार झंडा जलाया गया।
विज्ञापन
एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लंदन में स्थित भारतीय दूतावास पर खालिस्तानियों ने शहीद भगत सिंह का चित्र जलाया और उन्हें गद्दार भी बताया। इस पर एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने अंबाला शहर के जगाधरी गेट चौक पर सैकड़ों फ्रंट के कार्यकर्ताओं के साथ खालिस्तान का झंडा जलाया। वीरेश शांडिल्य के नेतृत्व में खालिस्तान का पहली बार झंडा जलाया गया।
विज्ञापन
लंदर दूतावास के बाहर जाकर भी खालिस्तान का झंडा जलाएगा।
फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने भारतीय तिरंगे, भारत माता के चित्र, शहीद ए आजम भगत सिंह के चित्र, मोदी व अमित शाह के चित्र उठा रखे थे। भगत सिंह को गद्दार बताने वाले खालिस्तानियों के खिलाफ देखते ही माहौल बन रहा था। इस अवसर पर वीरेश शांडिल्य ने खालिस्तान के झंडे को आग के हवाले कर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भगत सिंह को गद्दार बोलने वाले और भगत सिंह का लंदन में बैठकर भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तानियों ने जो चित्र जलाया, अब खालिस्तानियों के खिलाफ एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया आर पार की लड़ाई लड़ेगा और लंदर दूतावास के बाहर जाकर भी खालिस्तान का झंडा जलाएगा।
विज्ञापन