फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Indra Colony throttled killing of the youth of the wire

इंद्रा कालोनी में तार से गला घोंटकर युवक की हत्या

Mon, 05 Oct 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला Updated Mon, 05 Oct 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Indra Colony throttled killing of the youth of the wire

सिटी के जंडली इलाके की इंद्रा कालोनी में तार से एक युवक की गला घोंटकर मौत के घाट उतारने की सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां सुबूत जुटाए। वहीं, सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मृतक व्यक्ति के कमरे की जांच करते हुए विभिन्न पहलुओं की जांच की। पुलिस को मृतक व्यक्ति के कमीज पर भी खून के निशान मिले है।

विज्ञापन


शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने जीत सिंह उर्फ जीतू व अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी व्यक्तियों की लगातार तलाश कर रही है। हत्या के स्पष्ट कारणों का अभी तक कुछ मालूम नहीं चल रहा है।
विज्ञापन


अपने घर में अकेला रहता था युवक
मृतक व्यक्ति देवव्रत के भांजे विनय शर्मा ने बताया कि 45 वर्षीय उसका मामा देवव्रत अकेला इंद्रा कालोनी में अपने घर पर रहता था। चंडीगढ़ रोड पर एक प्राईवेट फैक्ट्ररी में काम भी करता था। उन्होंने बताया कि इस घटना का उन्हें तब पता चला जब दूध वाला घर दूध देने के लिए आया था। मगर अंदर से दरवाजा नहीं खुला। उसके बाद पड़ोसियों ने भी दरवाजा खटखटाया। लेकिन उसके मामा नहीं उठे। इसके बाद पड़ोसियों ने उन्हे फोन कर सूचित किया। सूचना मिलने के बाद जब वह घर पहुंचे तो काफी देर आवाज लगाने के बाद उसके घर का मेन गेट का दरवाजा नहीं खोला। इस वे लोग दीवार फांदकर अंदर गए और उन्होंने देखा कि मामा एक कमरे में मृत पड़ा है और उसके गले में एक तार लिपटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेड पर ही बिखरा पड़ा था सामान

वारदात के दौरान मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौके का मुआयना किया। गले में तार लिपटी हुई मिली। साथ ही मृतक देवव्रत बैड पर अंडरवियर और बनियान में लेटा हुआ था और बेड के ऊपर कपड़े बिखरे हुए थे। बैड का एक तरफ का हिस्सा भी खुला हुआ था। लेकिन अन्य किसी सामान से छेड़छाड़ नहीं की गई थी। पुलिस को खून से सने मृतक के एक कमीज भी मिला है। पुलिस ने घर के अंदर और बाहर जांच करते हुए चैक किया।



तार से गला घोंटकर व्यक्ति देवव्रत को मौत के घाट उतारा गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम ने मुआयना किया। बताया जा रहा है कि वारदात की रात दो व्यक्ति मृतक के घर पर मौजूद थे। पुलिस ने एक आरोपी जीत सिंह उर्फ जीतू और अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगामी जांच कर रही है।
-दिनेश चौहान, प्रभारी, बलदेव नगर थाना, अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed