फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   husbande-wife-in-farod

दंपति पर डेढ़ माह बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Fri, 07 Oct 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारायणढ़।
अमर उजाला ब्यूरो/नारायणढ़। Updated Fri, 07 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
नारायणढ़। अपने नाम जमीन की रजिस्टरी करवा लेने के बाद पैसे देने की बजाय मौके से भाग खड़े होने वाले दंपति के खिलाफ पुलिस ने आखिरकार डेढ़ माह बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। अगस्त माह में हुई इस रजिस्टरी पर पीड़ित द्वारा की गई शिकायत के बाद एक बार तो मामले के इन कथित आरोपियों ने पैसे देने का समझौता कर लिया था लेकिन अब करार पर पैसे न देने के चलते पुलिस ने दंपति सहित नंबरदार व एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक पठानकोट की रहने वाली महिला बलविन्द्र कौर पत्नी नरवैल सिंह का आरोप है कि उसकी गांव फतेहपुर में कुछ जमीन थी, जिसका सौदा कर लिया था। इस इकरारनामा के अनुसार 17 अगस्त को बलविंद्र कौर ने उक्त भूमि की रजिस्टरी सुनीता पत्नी जसपाल के नाम करवा दी। सौदे के अनुसार इस भूमि का चार लाख रूपए  दिए जाने थे, जबकि दंपति बिना रुपये दिए ही चले गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed