फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   fraud case lodge in conection of immigration

विदेश भेजने के नाम पर 50 लाख की धोखाधड़ी

Mon, 21 Sep 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Mon, 21 Sep 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन

अमेरिका से एमबीए करवाने के चक्कर में एक व्यक्ति से 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित ने इस संबंध में कैंट पुलिस को शिकायत दी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में कैंट की जनकपुरी कालोनी के रहने वाले किरणपाल चौहान ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को अमेरिका से एमबीए करवाने के लिए चंडीगढ़ के कुछ लोगों से संपर्क किया। चंडीगढ़ के सैक्टर चालीस में रहने वाले इन लोगों ने कहा कि अमेरिका से एमबीए करवाने के लिए 50 लाख रुपये लगेंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बातचीत तय होने के बाद 25-25 लाख रुपये दो बार में दिए। उन्होंने बताया कि काफी समय बीतने के बाद भी जब बेटे का वीजा नहीं लगा, तो उन्होंने इन लोगों से संपर्क किया। इस पर यह लोग टालमटोल करने लगे। इसके बाद उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे, तो यह आनाकानी करते रहे। इसी पर उन्होंने कैंट थाने में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed