{"_id":"575319d14f1c1b8c49109acc","slug":"farod-id-in-bank-account-opan","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर दूसरे की आईडी पर बैंक में खुलवाया खाता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी कर दूसरे की आईडी पर बैंक में खुलवाया खाता
अमर उजाला ब्यूरो/
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
बराड़ा। बराड़ा पुलिस ने किसी दूसरे की आईडी पर खाता खोलने के बारे में मुकदमा दर्ज किया है। धर्म राज ने थाना बराड़ा में दी शिकायत में बताया कि उसका काफी समय पहले रादौर के एचडीएफसी बैैंक में खाता था। जिसमें उसमें काफी समय से कोई लेन-देन नहीं किया था। घर पर एक व्यक्ति आया जो अपने आप को बैंक का कर्मचारी कह रहा था।
उसने बताया कि अगर वह अपना बैंक में अपना खाता बंद करना चाहता है तो उसे एक आईडी दे दे ताकि उसका खाता बंद किया जा सका । जिस पर धर्म राज ने अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी उसे दे दी। उसके बाद उसके पास एक दिन यूपी से एक फोन आया। जिसमें उक्त व्यक्ति ने कहा कि मैंने आपके बराड़ा के खाते में पैसे डलवाएं है और चैक कर लो।
उसकी बात पर वह बराड़ा के एचडीएफसी बैंक में देखने को आया। तो पता चला कि उसकी आईडी पर किसी ओर की फोटो लगी है और खाता खोला गया है। जिस पर उसने अपनी शिकायत बराड़ा थाना में दी।