फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   dalalo-se-chutkara

दलालों से मिलेगा छुटकारा टोकन लेकर होंगे काम

Wed, 05 Oct 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी Updated Wed, 05 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने आज जिला अधिकारियों के साथ मिनी सचिवालय में ई-दिशा केंद्र को प्रथम तल से भू-तल पर स्थानांतरित करने के लिए चल रहे कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ये कार्य 20 अक्तूबर तक पूरा कर लें ताकि स्वर्ण जयंती वर्ष पर एक नवंबर से ई-दिशा केंद्र को भू-तल पर आरंभ किया जा सके।
एसडीएम भी प्रथम तल की बजाए भू-तल पर ही बैठेंगे तथा उपायुक्त कार्यालय को भी भू-तल पर जिला राजस्व अधिकारी के कार्यालय में स्थानांतरित करने की योजना है। जिला राजस्व अधिकारी का कार्यालय दूसरी मंजिल पर स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन

टोकन से भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश
उन्होंने बताया कि कार्यालयों में दलालों द्वारा किए जाने वाले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए भी पूरी योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि ई-दिशा केंद्र पर विभिन्न सेवाओं के लिए आने वाले व्यक्ति को टोकन जारी किया जाएगा और उस टोकन के आधार पर ही व्यक्ति को कार्य के लिए बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दलाल प्रथा का मुख्य कारण ई दिशा केंद्र पर लंबी लाइन तथा लोगों के लिए प्रतिक्षा के लिए उपयुक्त व्यवस्था न होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed