{"_id":"5760516f4f1c1bf82311c2ce","slug":"coret-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट परिसर में पत्नी की धुनाई, जमकर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट परिसर में पत्नी की धुनाई, जमकर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। अंबाला सिटी और नारायणगढ़ में विवाहिताओं के साथ पति समेत अन्य ससुरालियों की ओर से जमकर मारपीट करने के मामले सामने आए हैं। एक मामले में विवाहिता कोर्ट में पेशी पर आई थी, जबकि दूसरे मामले में विवाहिता अपनी शिकायत डीसीपी ग्रामीण से करने आई थी। लेकिन पति समेत ससुरालियों ने विवाहिताओं की जमकर पिटाई कर डाली। दोनों मामलों में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
समझौते से पत्नी का इनकार, गुस्साए ससुरालियों ने किया हमला
सिटी के कोर्ट परिसर में एक विवाहिता अपने घरेलू हिंसा व दहेज के एक मामले में कोर्ट में अपने परिजनों के साथ पेशी पर आई थी। उधर, अदालत ने वर पक्ष वालों को भी तलब किया हुआ था। इसी पेशी के दौरान वर पक्ष ने विवाहिता से मामले में समझौता करने का दबाव बनाया। पति बार-बार पत्नी को समझौते के लिए कहता रहा, लेकिन पत्नी ने समझौता करने से मना कर दिया।
बस, इसी बात पर वहीं कोर्ट परिसर में ही अचानक पति आपे से बाहर हो गया और देखते ही देखते उसने अपनी पत्नी पर हमला कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। जबकि सास व ससुर ने भी पत्नी से मारपीट की। इस दौरान कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा हुआ। वहां मौजूद पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन
उधर, पत्नी ने इस बारे में पति, सास व ससुर के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दे दी। कोतवाली थाना प्रभारी सुरेश पाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़ित विवाहिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पति, सास व ससुर को हिरासत में ले लिया गया है और कार्रवाई शुरू कर दी गई है।