फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   colour festival gets colourless, blood fighting

हुड़दंग में ‘रंग’ हुआ भंग, झगड़ों-हादसों में बहा खून

Sat, 26 Mar 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला Updated Sat, 26 Mar 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
जिले में जहां एक ओर होली का उल्लास बना रहा, वहीं दूसरी ओर होली पर हुड़दंगियों ने भी खूब हंगामा किया। इस दौरान कई जगह तो जमकर झगड़े हुए, तो कई जगह होली की हुड़दंग में सड़क हादसे भी हुए। बाइकों पर सवार युवक खूब मस्ती करते रहे। एक-एक बाइक पर तीन-तीन युवक लदे रहे, बाइक पर खड़े होकर चलते हुए सड़क पर हुड़दंग करते रहे और फिर अनियत्रिंत होकर गिरते भी रहे। इतना ही नहीं एसीपी कैंट खुद सड़कों गाड़ी से उतरकर हुड़दंगियों को खदेड़ते हुए देखे गए। एसीपी जगदीप दून सिविल ड्रेस में रंगे हुए थे, लेकिन उसके बावजूद उन्होंने कैंट  में कई इलाकों का दौरा कर सार्वजनिक स्थानों बाइकों के साथ शोरगुल कर हुड़दंग मचा रहे युवकों को खदेड़ा। उधर, सुबह से ही पुलिस ने जगह-जगह नाके लगा रखे थे, लेकिन फिर भी हुड़दंगियों पर इन नाकों का कोई असर नहीं दिखाई दिया। लिहाजा खुद एसीपी को सड़कों पर उतरना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, होली पर हुए विभिन्न झगड़ों और विभिन्न  सड़क हादसों में चालीस से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कैंट, सिटी, नारायणगढ़, बराड़ा मुलाना अस्पतालों व सामुदायिक चिकित्सा केंद्रों में लाया गया, जहां वे उपचाराधीन रहे। इनमें से कुछेक प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

 इस तरह रंग में पड़ता गया भंग
जिले में विभिन्न जगहों पर जहां होली की नोकझोंक होती रही, वहीं कई जगह दो पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई और हथियार भी चले। कैंट के हिम्मतपुरा में दो गुटों में झगड़ा हो, जहां एक गुट ने तेजधार हथियार से दूसरे गुट के युवक पर हमला कर दिया। बारह क्रास रोड पर जाटव धर्मशाला के सामने दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में जमकर लात-घूसे चले, जिसमें कुछेक लोगों को चोटें आई। एक गुट के व्यक्ति ने तो तेजधार हथियार भी लहरा दिया।  लेकिन बाद में पुलिस के आने की खबर सुनने के बाद दोनों गुट वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट के रंगिया मंडी में भी होली पर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। दोनों गुटों में भी लात-घूसे चले। उधर, शालीमार कालोनी में भी दो गुटों में हथियारों से हमला हो गया। इस झगड़े में भी चार लोग घायल हो गए। कैंट की खटीक मंडी में भी दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में भी एक युवक घायल हो गया। रेलवे कालोनी में भी होली के अवसर पर दो गुटों में रंजिशन भिड़त हो गई। दोनों गुटों का एक-एक व्यक्ति घायल हो गया। इन सभी झगड़ों का कारण मामूली बहस और रंग लगाने को लेकर एक-दूसरे से की गई जिद व विरोध था। जबकि एक गुट में पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा हुआ। समलेहड़ी गांव में भी दो गुटों में होली के अवसर पर हो रहे भंडारे को लेकर झगड़ा हो गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
 सड़क हादसों में भी बहता रहा खून
 दूसरी ओर, विभिन्न इलाकों में कई सड़क हादसे हुए। बाइकों पर खड़े होकर रंगों में भीगे युवक हूटिंग और शोरगुल करते हुए सड़कों पर हुड़दंग मचाते रहे, फिर गिरते रहे और चोटिल भी होते रहे। इन्हे भी  विभिन्न साथियों व अन्य राहगीरों द्वारा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। लालकुर्ती में हुए हादसे में दो लोग घायल हुए, मोहड़ा इलाके में हुए हादसे में तीन घायल हुए, जगाधरी हाइवे पर खुड्डा के पास हुए हादसे में दो लोग, बब्याल क्षेत्र में हुए हादसे में तीन लोग घायल हुए, मोहड़ा, कमल विहार, भानोखेड़ी, प्रीतमपुरा, नई अनाज मंडी मॉडल टाउन, इत्यादि इलाकों में भी हुए हादसों मेें लोग घायल होते रहे।
 तीन लहूलुहान गंभीर, पीजीआई रेफर
 उधर,  शुक्रवार शाम सिटी प्रेम नगर के नजदीक कार, आटो, बाइक व साइकिल की आपस में भिंड़त हो जाने से बाइक व साईकिल सवार व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां साइकिल सवार व्यक्ति की गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। जानकारी अनुसार बाइक सवार गांव लदाना का दीपक व गांव जलबेड़ा का जसबीर कैंट की ओर से अंबाला की तरफ आ रहे थे। लेकिन प्रेम नगर के पास पहुंचते ही सामने आ रही कार से जा टकराए। वहीं कार चालक ने अनियंत्रित होकर आटो को व आटो ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल सवार प्रेम नगर का धर्म सिंह व बाइक सवार दो व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए। धर्म सिंह ही हालत को देखते हुए उसे पीजीआई व अन्य दो व्यक्ति अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस मामले की जानकारी के बाद जांच में जुट गई।
उधर, मारपीट व हादसों में घायल अन्य लोगों में अरूण कुमार, जसविंद्र, हेमंत, संजीव कुमार, बंटी, अमित कुमार, विक्की, जयवीर सिंह, सुनील कुमार, सन्नी, राहुल कुमार, संजीव, दिलीप, कुलदीप कुमार, सुरेंद्र,  रोहित, मुकेश, मोहन, बृजेश, अनमोल, चरत्न, संदीप, अजय, बिंदू, संदीप, दलविंद्र, कुलबीर, अजय, राहुल, संजू, रिंकू, राकेश, शीतल, सत्या, विकास, राहुल, विशाल, अनिल, राजेश, जगसी, कृष्ण लाल, मोनू, किशन  शामिल है।
उधर, छत से गिरा बच्चा, गंभीर
उधर, अंबाला कैंट की रामकिशन कालोनी में होली खेलते हुए अचानक एक बच्चा छत से गिर गया। ये बच्चा अपने साथियों के साथ खेल रहा था। तभी अचानक अनियंत्रित होकर वह छत से नीचे गिर गया। उसे तुरंत कैंट सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
दूसरी ओर, साहा क्षेत्र में एक ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे एक व्यक्ति पर ईंटों का ढेर गिर गया, जिस वजह से वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार युवक वहीं ईंटों के पास खड़ा था, तभी ईंटों का बढ़ा ढेर, उस पर आ गिरा, जिससे उसे काफी चोटें आई। उसे भी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर, कोड़वाखुद की गुरनाम कौर और जग्गी गार्डन का बालकिशन बेसुध हालत में सिटी सिविल अस्पताल लाए गए। जहां वह उपचाराधीन है।
 युवक को सांप ने काटा, अस्पताल में की झाड़फूंक
दूसरी ओर, साहा कस्बे के पास भट्टे पर काम करने  वाले एक युवक को सांप ने काट लिया। जिससे उसक हालत खराब होने लगी। उसे तुरंत कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। लेकिन तभी उसे अन्य परिचित वहां पहुंच गए और वे सिविल अस्पताल में ही उस पर झाडफ़ूंक करने लगे। इस पर डाक्टरों ने ऐतराज किया। जिस पर परिजन अपने मरीज युवक बुदूू को ही ईमरजैंसी वार्ड से बाहर ले आए और अस्पताल परिसर में ही एक जगह बैठकर उस पर झाडफ़ूंक करने लगे। लेकिन बाद में डाक्टरों के हस्तक्षेप के चलते मरीज को फिर से वार्ड में दाखिल करवाया गया।

उधर, डेढ़ साल के बच्चे कृष्णा ने न्यू इंद्रपुरी स्थित अपने घर में बड़े भाई की खुजली की दवा पी ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत उसे कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां परिजनों ने बताया कि बच्चे ने गलती से गलत दवा पी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed