{"_id":"57016ec04f1c1b4b2ac8124d","slug":"cheated-with-sending-abroad-extort-lacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर ठगी, ऐंठे लाखों रुपये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, ऐंठे लाखों रुपये
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से शातिरों ने जहां करीब चौबीस लाख रुपये ऐंठ लिए, वहीं एक देश से दूसरे देश घुमाते रहे। पीड़ित परिवार इसी मामले को लेकर पुलिस आयुक्त से मिला, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव रजौली निवासी रविंद्र पाल सिंह ने थाना मुलाना में दी शिकायत में कहा कि सपिंद्र सिंह निवासी कुरुक्षेत्र ने उसको 24 लाख रुपये में कनाडा का वर्क वीजा दिलाकर, वहां काम दिलवाने की बात कही थी। सपिंद्र सिंह को अपने दस्तावेज दे दिए, जबकि पहली किस्त के रूप में सात लाख रुपये भी दिए। सब कुछ फाइनल होने के बाद उसे पहले कीनिया और फिर ब्राजील सोपोलो भेजा गया। इसके बाद उसे एक देश से दूसरे देश तक ले जाया गया। इस दौरान यह शातिर उस पर लाखों रुपये देने का दबाव बनाते रहे, जबकि परिजन यह सारी रकम उसे देते रहे। इसके बाद उसे अमेरिका के बार्डर पर पहुंचाया गया, जाहं उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद वह किसी तरह से भारत लौटा। उन्होंने बताया कि वापिस आने के बाद उसने उक्त व्यक्ति से संपर्क करने के कई बार कोशिश की और अपने पैसे लौटाने को कहा। लेकिन उक्त व्यक्ति ने उसे पैसे वापस देने से इंकार कर दिया और उल्टे उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। रविंद्र पाल ने बताया कि इसी मामले को लेकर वह परिजनों सहित पुलिस आयुक्त से भी मिले, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
मुलाना थाना प्रभारी सुधीर तनेजा ने बताया कि गांव राजौली निवासी रविंद्र पाल सिंह की शिकायत के आधार पर सपिंद्र सिंह निवासी गांव दौलतपुर जिला कुरुक्षेत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।