फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   car hit into truck on ambala-jagadhari road, one died

लकड़ियों से लदे ट्रैक्टर में घुसी कार, चालक की मौत

Thu, 05 Nov 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Thu, 05 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन

बुधवार देररात अंबाला-जगाधरी हाइवे पर मिट्ठापुर-तेपला चौक के पास अचानक एक कार हाइवे पर चल रही लकडिय़ों से लदी ट्राली में जा घुसी। इससे न केवल कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सवार के सिर में ट्राली का कुंडा तक जा फंसा।

 

वहां मौजूद अन्य वाहन चालकों की तुरंत जैसे-तैसे कार चालक को कार से निकाला। लेकिन कैंट सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के दौरान हाइवे पर जाम लग गया। काफी देर तक पुलिस जाम को सुचारू करने में लगी रही।

जानकारी के अनुसार अंबाला कैंट से एक कार जगाधरी की ओर रही थी। जैसे ही ये कार मिट्ठापुर-तेपला चौक के पास पहुंची, तो वहां ये कार अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे लकडिय़ों से लदे ट्राली में जा घुसी। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार ट्राली के नीचे ही फंस गई और मृतक के सिर में काफी चोटें आई, जबकि एक कुंडा भी उसके सिर और माथे के बीच जा फंसा। राहगीरों की मदद से कैंट सिविल अस्पताल लाया गया,जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

जाम की वजह से हुआ एक ओर हादसा, दो घायल

इसी घटना की वजह से वहां जाम की स्थिति बन गई। देखते ही वाहन रूकते चले गए। इन्ही वाहनों में एक टैंकर ने भी हाइवे पर अचानक ब्रेक लगा दिए, लेकिन उसके पीछे आ रही एक दूसरी कार टैंकर से जा टकराई। इस कार में भी चार युवक मुकेश, जोनी, शिवराम, गजेंद्र बैठे थे। ये चारों युवक कैंट से बीहटा जा रहे थे। इस हादसे में मुकेश और जोनी बुरी तरह घायल हो गए। जबकि पीछे बैठे शिवराम व गजेंद्र को अंदरूनी चोटें लगी है। दोनों घायलों को भी कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


ये हादसा बहुत ही दर्दनाक था, युवक की हालत बहुत ज्यादा ही खराब थी। अभी युवक की पहचान नहीं हो पाई है। जाम को पुलिस द्वारा सुचारू करवाकर वाहनों को निकलवाना शुरू करवा दिया गया है।

-देवेंद्र, एसएचओ, थाना साहा

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्ति ने पिया तेजाब, मौत

अंबाला कैंट। बोह गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने देरशाम संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी फैक्टरी में तेजाब का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अन्य साथियों द्वारा तुरंत कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।  ये मृतक करधान में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। मगर अचानक देरशाम छुट्टी होने के वक्त उसने अचानक फैक्टरी में ही तेजाब उठाकर संदिग्ध परिस्थितियों में पी लिया।  जिससे उसकी हालत बिगडने लगी। सिविल अस्पताल में लाने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इलाका पुलिस के अनुसार मृतक के तेजाब पीने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। वीरवार को फैक्टरी में पहुंचकर मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed