फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Broke the locks of two homes and stolen cash, ambala

दो घरों के ताले तोड़ नकदी व सामान चोरी 

Fri, 20 Jan 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Fri, 20 Jan 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
 कस्बा के हरि मंदिर मोहल्ला में गत रात्रि चोरों ने ताला लगे दो घरों के ताले तोड़ कर अंदर रखा कीमती सामान व नकदी को चुरा लिया। चोरों ने माडर्न स्कूल के समीप गुरदयाल सिंह के घर की दीवार फांदकर अंदर कमरे में लगे ताले को तोड़ कमरे में पड़े कीमती सामान व अलमारी को तोड़ उसमें रखी नकदी व सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। पीड़ित गुरदयाल सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी का ऑपरेशन हुआ है और वह अपनी पत्नी सहित पिछले कुछ दिनों से सिंहपुरा मोहल्ला में अपनी बेटी के यहां रह रहे हैं। प्रतिदिन गुरदयाल सिंह सुबह घर खोल साफ-सफाई करने आते हैं। वीरवार सुबह लगभग साढ़े सात जब गुरदयाल सिंह अपने घर का गेट खोल कर अंदर पहुंचे तो भौचक्के रह गए क्योंकि कमरे में लगा ताला टूटा हुआ तथा घर का सामान चारों तरफ बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना बराड़ा में दी। गुरदयाल सिंह के अनुसार चोर लगभग 5 हजार की नकदी, जेवर व बच्चों की गुल्लक सहित अन्य सामान उठा कर ले गए। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ हरि मंदिर मोहल्ला में स्थित सुमित बख्शी, जो कि अध्यापक हैं, छुट्टी होने के कारण वह अपनी पत्नी व बच्चों सहित अपने रिश्तेदारों के यहां गए हुए थे। दोपहर बाद लगभग तीन बजे जब वह अपने घर पहुंचे तो गेट का ताला टूटा देखा तो हैरान रह गए। घर के अंदर जाते ही देखा तो रसोई व कमरों के ताले टूटे पड़े थे व सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित सुमित बख्शी के अनुसार चोर 32 ईंच की एलईडी, चांदी की मूर्ति व जेवरात सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed