फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   beaten police, went warant,

वारंट देने गए पुलिस कर्मी को पीटा, बंधक बनाया

Mon, 28 Mar 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला Updated Mon, 28 Mar 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
जमानती वारंट देने गए पुलिस कर्मचारी से कस्बा मुलाना के एक परिवार ने जहां मारपीट की वहीं उसे बंधक भी बना लिया। करीब आधे घंटे तक बंधक बना रहा, जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक महिला को काबू किया है, जबकि अन्य फरार है
विज्ञापन

मुलाना थाना में कार्यरत नरेश कुमार एक व्यक्ति के घर जमानती वारंट देने के लिए पहुंचा। यहां पर वह उस व्यक्ति का इंतजार कर रहा था, जिसके नाम वारंट था। इसी दौरान एक महिला मौके पर आई और पुलिस कर्मी को देखते ही अभद्र व्यवहार करने लगी। इसी को लेकर मामला बिगड़ गया और परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस कर्मी और अन्य के बीच जमकर बहसबाजी हो गई, जो कथित रूप से मारपीट में बदल गई। बताया जाता है कि इस दौरान वारंट लेकर भी फाड़ दिया, जबकि पुलिस कर्मी से मारपीट हुई, जबकि उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इतना ही नहीं इन लोगों ने इस पुलिस कर्मी को काबू कर घर के भीतर बंद कर दिया और बाहर से कुंडी लगाकर उसे बंधक बना लिया। हंगामा होता देख काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पाकर पुलिस कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। यहां पर उन्होंने लोगों को समझाया और पुलिस कर्मचारी को मुक्त कराया। पुलिस ने पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी है। मुलाना थाना प्रभारी सुधीर तनेजा ने बताया कि पुलिसकर्मी  के साथ मारपीट करने व कपड़े फाडने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। इस आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed