फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Auto uncontrolled reflex and three wounded, Ambala Cantt

ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन घायल

Fri, 04 Nov 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Fri, 04 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित काली पलटन पुल के निकट वीरवार को एक तेजरफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार एक पुलिस कर्मी व अन्य दो व्यक्ति घायल हो गए। इसके बाद राहगीरों की सहायता से घायल पुलिस कर्मी को कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


उधर, हादसे में घायल अन्य दो व्यक्ति को राहगीरों को प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया गया। इलाका पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि ऑटो अंबाला सिटी से कैंट बस स्टैंड की ओर आ रहा था। बराड़ा निवासी पवन शर्मा ने बताया कि वह यमुनानगर पुलिस विभाग में अकाउंटेंट पद पर कार्यरत है और वीरवार अंबाला सिटी कोर्ट कांपलेक्स में गया था।
विज्ञापन


इसके बाद वह अंबाला सिटी से एक आटो में सवार हुआ। जैसे ही आटो काली पलटन पुल के पास पहुंचा तो अचानक एक तेजरफ्तार वाहन ने ओवरटेक किया और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जबकि अन्य भी सवारियां घायल हो गईं और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर का कहना है कि हादसे में व्यक्ति की चेहरे व टांग में चोटें आई हैं और वह अस्पताल में उपचाराधीन है। इलाका पुलिस के अनुसार फिलहाल आटो चालक के खिलाफ कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed