{"_id":"649fee6048b2015992037da8","slug":"ashish-chadha-active-member-of-ankush-kamalpur-gang-arrested-by-stf-ambala-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: अंकुश कमालपुर गैंग का सक्रिय सदस्य आशीष चढ़ा एसटीएफ के हत्थे; चार असले, चार जिंदा कारतूस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala: अंकुश कमालपुर गैंग का सक्रिय सदस्य आशीष चढ़ा एसटीएफ के हत्थे; चार असले, चार जिंदा कारतूस बरामद
Sat, 01 Jul 2023 02:44 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 01 Jul 2023 02:44 PM IST
सार
अंबाला एसटीएफ को अंकुश कमालपुर गैंग के सक्रिय सदस्य आशीष उर्फ टोबो को करनाल से काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से 4 असले व 4 जिंदा कारतूस बरामद किए है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंकुश कमालपुर गैंग के सक्रिय सदस्य आशीष उर्फ टोबो को अंबाला एसटीएफ ने करनाल से काबू कर लिया। आरोपी के पास से 4 असले व 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। एसटीएफ पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम व उप पुलिस अधीक्षक अमन के निर्देशानुसार मोस्ट वांटेड अपराधियों की तलाश हेतू करनाल के सेक्टर 32 में थी।
विज्ञापन
आरोपी को करनाल से किया काबू
उसी समय टीम को सूचना मिली कि अंकुश कमालपुर गैंग का सक्रिय सदस्य गांव जाम्बा निवासी आशीष कुमार उर्फ टोबो भारी मात्रा में अवैध हथियार लेकर वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। टीम ने मौके पर दबिश दी और काबू किया। एसटीएफ की टीम में करनाल से राजन, बलवान सिंह, जींद से पुरुषोत्तम, यमुनानगर से कुलदीप,अंबाला से राहुल व रविंदर शामिल रहे। टीम ने आरोपी के खिलाफ करनाल के सेक्टर-32-33 में 30 जून को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन